फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moderna Covid19 vaccine authorized by UK medicines regulator becoming third vaccine approved in country

Covid-19: यूके में मॉडर्ना की वैक्सीन को भी मिली मंजूरी, 1.7 करोड़ खुराकों की होगी खरीद

Fri, 08 Jan 2021 07:13 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 08 Jan 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Moderna Covid19 vaccine authorized by UK medicines regulator becoming third vaccine approved in country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के औषधि नियामक के मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन को भी शुक्रवार को अनुमति दे दी। इसके साथ ही मॉडर्ना तीसरी ऐसी वैक्सीन बन गई है जिसे यूके ने मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार यूके सरकार ने मॉडर्ना की वैक्सीन की 1.7 करोड़ खुराकों की खरीद का फैसला लिया है। यूके सरकार इसमें से 70 लाख खुराकों का ऑर्डर पहले ही दे चुकी है।

विज्ञापन


देश के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, वैक्सीन की सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावकारिता को लेकर महीनों चले क्लिनिकल ट्रायल और विश्लेषण के आधार पर मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य सचिव मैट हैंकॉक ने कहा, 'यह एक और अच्छी खबर है और इस महामारी के खिलाफ हमारे पास एक और हथियार की तरह है।'
विज्ञापन



हालांकि मॉडर्ना की वैक्सीन की आपूर्ति अगले कुछ सप्ताह में होने की उम्मीद नहीं है। जानकारी के अनुसार 30 हजार से अधिक लोगों पर हुए परीक्षण में मॉडर्ना के वैक्सीन ने कोविड से करीब 95 प्रतिशत सुरक्षा वाले परिणाम दर्शाए। फाइजर और बायोएनटेक के टीके की तरह काम करने वाले मॉडर्ना की वैक्सीन को शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर रखना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वैक्सीनों को पहले ही अनुमति दे चुका है यूके
इससे पहले यूके में अमेरिकी कंपनी फाइजर व जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की वैक्सीन के साथ ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोनावायरस वैक्सीन को भी अनुमति मिल चुकी है। बता दें कि यूके दुनिया का पहला ऐसा देश था जिसने फाइजर की वैक्सीन के रूप में किसी वैक्सीन को आपात उपयोग की मंजूरी दी थी। इससे पहले यूरोपीय संघ भी मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी दे चुका है। 


यूके में अभी भी बरकरार हैं संकट के हालात
बता दें कि यूके में सामने आया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सरकार के लिए संकट का सबब बन गया है। यह नया वायरस पहले के मुकाबले 70 फीसदी अधिक संक्रामक है। यहां कोरोना संक्रमण के अब तक 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 78 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक आंकड़े के अनुसार यूके में अभी भी 14 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed