{"_id":"689c391101197c4e0e038884","slug":"moderate-quake-jolts-new-zealand-lower-north-island-know-all-about-it-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में कांपी धरती; महसूस किए गए 4.9 तीव्रता का भूकंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में कांपी धरती; महसूस किए गए 4.9 तीव्रता का भूकंप
Wed, 13 Aug 2025 12:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:34 PM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसे देश की भूवैज्ञानिक विज्ञान एजेंसी ने मध्यम तीव्रता का बताया। एजेंसी जियोनेट ने बताया कि भूकंप का केंद्र हॉक्स बे क्षेत्र में हेस्टिंग्स शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण में 30 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे से ठीक पहले आए इस भूकंप को लगभग 6,000 लोगों ने महसूस किया। उन्होंने जियोनेट वेबसाइट पर रिपोर्ट दर्ज कराई। हॉक्स बे न्यूजीलैंड के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। यहां 1931 में आए एक बड़े भूकंप में 256 लोग मारे गए थे। 50 लाख की आबादी वाला न्यूजीलैंड 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। यहां भूकंप और ज्वालामुखी आम हैं।
विज्ञापन