{"_id":"6849ae6b5873688fc709fb92","slug":"mob-vandalises-rabindranath-tagore-s-ancestral-home-in-bangladesh-probe-committee-formed-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: उग्र भीड़ ने रवींद्रनाथ टैगोर के पुश्तैनी घर में की तोड़फोड़, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: उग्र भीड़ ने रवींद्रनाथ टैगोर के पुश्तैनी घर में की तोड़फोड़, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
Wed, 11 Jun 2025 09:57 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:57 PM IST
सार
Bangladesh: बांग्लादेश के सिराजगंज में विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक रवींद्रनाथ टैगोर के पुश्तैनी घर में भीड़ ने तोड़फोड़ की। घटना के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ और तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई। कचहरीबाड़ी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
रवीन्द्र कचहरी बाड़ी
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट/ बीएसएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के सिराजगंज जिले में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्रनाथ टैगोर के पुश्तैनी घर में भीड़ ने हमला कर तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद अधिकारियों ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
आठ जून को एक यात्री अपने परिवार के साथ सिराजगंज जिले में स्थित कचहरीबाड़ी नामक स्थान पर घूमने गया था। इस जगह को रवींद्र कचहरीबाड़ी या रवींद्र स्मारक संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। वहां प्रवेश द्वार पर मोटरसाइकिल की पार्किंग फीस को लेकर उनकी एक कर्मचारी से बहस हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाद में उस आगंतुक को कथित तौर पर एक दफ्तर के कमरे में बंद कर दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बंगलूरू भगदड़: CM बोले- विधानसभा में सरकार ने नहीं आयोजित किया था सम्मान समारोह, राज्यपाल को मैंने बुलाया था
विज्ञापन
इस घटना से नाराज होकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद, एक उग्र भीड़ ने कचहरीबाड़ी के ऑडिटोरियम पर हमला कर दिया और वहां तोड़फोड़ की। साथ ही संस्था के एक निदेशक के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद बांग्लादेश के पुरातत्व विभाग ने हमले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने दी।
कचहरीबाड़ी के संरक्षक मोहम्मद हबीबुर रहमान ने पत्रकारों को बताया कि अपरिहार्य कारणों से आगंतुकों के लिए कचहरीबाड़ी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बीएसएस के अनुसार, उन्होंने कहा कि कचहरीबाड़ी की पूरी स्थिति पर विभाग की नजर बनी हुई है और जांच समिति को पांच कार्यदिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। कचहरीबाड़ी बांग्लादेश के राजशाही डिवीजन के शाहजादपुर इलाके में स्थित है। यहां टैगोर परिवार का पुश्तैनी घर और राजस्व कार्यालय था। रवींद्रनाथ टैगोर ने इस हवेली में रहते हुए कई महत्वपूर्ण साहित्यिक रचनाएं की थीं।
ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद एक दिन आपको भी नुकसान पहुंचाएगा...', पाकिस्तान को लेकर जयशंकर की पश्चिमी देशों को फिर दो टूक