फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   missing Bat Woman of China denies defection to america with the secrets about the COVID-19 virus

चीन की लापता 'बैट वुमेन' ने अमेरिका से कोरोना की जानकारी साझा करने की अफवाहों पर लगाया विराम

Sat, 02 May 2020 08:40 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 02 May 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
missing Bat Woman of China denies defection to america with the secrets about the COVID-19 virus
शी झेंगली - फोटो : साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट

चीन की एक शीर्ष वायरोलॉजिस्ट ने उन रिपोर्ट को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने अमेरिका के साथ कोविड-19 की उत्पत्ति से संबंधित कुछ रहस्य साझा किए हैं। वह बीते दिनों रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थीं, जिसके बाद से चीन के वुहान में कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं थीं। 

विज्ञापन


चीन में स्थित वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की वायरस विज्ञानी (वायरोलॉजिस्ट) शी झेंगली ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट पर अपने अकाउंट से इस तरह की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, 'मेरे और मेरे परिवार के लिए सब ठीक है।' चीनी मीडिया ने बताया कि इसके साथ ही शी ने हाल की नौ तस्वीरें भी साझा कीं। 
विज्ञापन


चीनी मीडिया के मुताबिक वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी निदेशक बताई जा रहीं शी झेंगली ने पोस्ट में लिखा, 'कितनी ही कठिन परिस्थितियां क्यों न हों, यह (देश छोड़ना) कभी नहीं होगा। हमने कुछ गलत नहीं किया है। विज्ञान में पूरे विश्वास के साथ हम फिर वह समय देखेंगे जहां अंधकार नहीं होगा।' झेंगली को चमगादड़ और उनसे संबंधित वायरस पर रिसर्च के लिए 'बैट वूमेन' भी कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में शी झेंगली के अचानक लापता हो जाने पर भी चीन पर कई सवाल उठ रहे थे।कुछ रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि वायरस के जीनोम सीक्वेंस का पता लगाने के बाद दो जनवरी को चीन की सरकार ने उनकी लैब बंद कर दी थी। वहीं, कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि झेंगली ने देश छोड़ दिया है और वह अमेरिका के साथ मिल गई हैं। 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप शुरुआत से ही चीन पर यह आरोप लगाए आए हैं कि पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाला और लाखों लोगों की जान लेने वाला यह वायरस वुहान की लैब से ही उत्पन्न हुआ है। अमेरिका का दावा है कि चीन ने न केवल कोरोना वायरस से निपटने में गलत नीतियां अपनाईं बल्कि उसने बाकी दुनिया से इसकी जानकारी भी छिपाई। 


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैले मैकएनानी ने शुक्रवार को कहा कि वहां की एक प्रोफेसर ने जब तक वायरस के जीनोम सीक्वेंस का खुलासा नहीं किया, तब तक चीन ने इसके बारे में बताया ही नहीं। वहीं, खुलासे के एक दिन बाद ही चीन ने वह लैब बंद कर दी, जिससे प्रोफेसर के बयान बदले जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed