{"_id":"615a3fe28ebc3ed0125298ba","slug":"missile-launch-north-korea-stunned-by-unsc-emergency-meeting-threatens-to-pay-a-heavy-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाइल प्रक्षेपण : यूएनएससी की आपात बैठक से बौखलाया उत्तर कोरिया, भारी कीमत चुकाने की दी धमकी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिसाइल प्रक्षेपण : यूएनएससी की आपात बैठक से बौखलाया उत्तर कोरिया, भारी कीमत चुकाने की दी धमकी
Mon, 04 Oct 2021 05:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:12 AM IST
सार
यूएनएससी की शुक्रवार को बंद कमरे में हुई आपात बैठक में फ्रांस ने कहा था कि वह उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण कार्यक्रम को लेकर चिंतित है और उससे बैलिस्टिक मिसाइल फायरिंग पर प्रतिबंध लगाने वाले परिषद के प्रस्तावों को पूरी तरह से लागू करने का आह्वान करता है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया ने उसके मिसाइल प्रक्षेपण कार्यक्रम की आलोचना को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) पर दोहरे व्यवहार का आरोप लगाते हुए उसे भारी कीमत चुकाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
यूएनएससी की शुक्रवार को बंद कमरे में हुई आपात बैठक में फ्रांस ने कहा था कि वह उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण कार्यक्रम को लेकर चिंतित है और उससे बैलिस्टिक मिसाइल फायरिंग पर प्रतिबंध लगाने वाले परिषद के प्रस्तावों को पूरी तरह से लागू करने का आह्वान करता है।
विज्ञापन
इसके जवाब में उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी जो चोल सु ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र परिषद को चेतावनी दी कि अगर वह उत्तर कोरिया की संप्रभुता पर हमला करने की कोशिश करता है, तो भविष्य में इसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई मीडिया में प्रसारित बयान के मुताबिक, जो ने संयुक्त राष्ट्र के निकाय पर दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विश्व निकाय अमेरिका और उसके साझेदारों के प्रति इसी तरह के हथियार परीक्षण पर समान रुख नहीं अपना रहा है। बता दें कि करीब छह महीने तक शांत रहने के बाद उत्तर कोरिया ने सितंबर में फिर से नई विकसित मिसाइलों का परीक्षण शुरू किया, जो परमाणु हाथियार ले जाने में सक्षम हैं और जिनकी जद में अमेरिका के सहयोगी दक्षिण कोरिया और जापान हैं।
सियोल पर दबाव बनाने की कोशिश
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से सशर्त वार्ता की पेशकश की है। कुछ विशेषज्ञों का मनना है कि यह पेशकश सियोल पर दबाव बनाने की कोशिश हो सकती है, ताकि वह अमेरिका से उत्तर कोरिया पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहे।