{"_id":"5d8072868ebc3e93db119ffb","slug":"minority-medical-student-namrita-chandani-found-dead-in-college-hostel-room-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: हॉस्टल में मिला हिंदू छात्रा का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: हॉस्टल में मिला हिंदू छात्रा का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 17 Sep 2019 02:52 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
नम्रता चंदानी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम ले रही है। एक बार फिर सिंध प्रांत में एक हिंदू मेडिकल छात्रा की हत्या की खबर आई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह हत्या जबरन धर्म परिवर्तन की वजह से हुई है।
विज्ञापन
मृतक का नाम नम्रता चंदानी था और वह पाकिस्तान के घोटकी के ही मीरपुर मथेलो की रहने वाली थी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है यह कहना मुश्किल है। लेकिन नम्रता के भाई डॉ विशाल सुंदर ने दावा किया है कि यह आत्महत्या नहीं है उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
Pakistan: Body of a girl, Namrita Chandani found with a rope tied to her neck in Ghotki, Sindh. Dr Vishal Sundar, her brother says, "There are marks on other parts of her body too, like a person was holding her. We are a minority, please stand up for us." pic.twitter.com/1EJYKD5MAy
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 17, 2019
नम्रता के भाई डॉ विशाल सुंदर ने कहा है कि उनकी बहन के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी निशान हैं, जैसे कोई व्यक्ति उसे पकड़ रहा था। उन्होंने कहा कि हम अल्पसंख्यक हैं, कृपया हमारे लिए खड़े हों।
नम्रता लरकाना के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की छात्रा थी। नम्रता का शव हॉस्टल के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला और उसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सुबह नम्रता की दोस्तों ने दरवाजा खटखटाया और यहां तक कि उसका नाम भी चिल्लाया लेकिन नमृता ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नम्रता के शव को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लरकाना डीआईजी ने घटना की जांच के आदेश दिए है। वहीं, इस मामले में डेंटल कॉलेज के कुलपति डॉ अनिला अताउर रहमान के कहा कि पहली नजर में यह घटना आत्महत्या जान पड़ती है। लेकिन पुलिस और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असल कारण पता चल पाएगा।