फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Minister of State for External Affairs V Muraleedharan addresses the Parliament of Brazil

Brazil: विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ब्राजील की संसद को किया संबोधित, ट्वीट कर दी जानकारी

Tue, 08 Nov 2022 10:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,साओ पाउलो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,साओ पाउलो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 08 Nov 2022 10:39 PM IST
सार

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे के बारे में जानकारी दी थी। मंत्रालय ने अपने बयान में बताया था कि विदेश राज्य मंत्री के रूप में मुरलीधरन की यह पहली ब्राजील यात्रा है।

विज्ञापन
Minister of State for External Affairs V Muraleedharan addresses the Parliament of Brazil
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन इन दिनों ब्राजील के दौरे पर हैं। वे सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर ब्राजील के साओ पाउलो पहुंचे थे। गौरतलब है कि विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर ब्राजील का दौरा कर रहे हैं। अपने दौरे के क्रम में उन्होंने मंगलवार को ब्राजीलियाई कांग्रेस को संबोधित किया। 

विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न में ब्राजीलियाई कांग्रेस को संबोधित करने का सौभाग्य मिला। सत्र के आयोजन का इशारा लोकतंत्र पर केंद्रित हमारी मजबूत साझेदारी, साझा मूल्यों और आदर्शों को दर्शाता है।"  
विज्ञापन


इससे पहले विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे के बारे में जानकारी दी थी। मंत्रालय ने अपने बयान में बताया था कि विदेश राज्य मंत्री के रूप में मुरलीधरन की यह पहली ब्राजील यात्रा है। मंत्रालय ने ब्राजील में उनके कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी थी। जिसमें भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ब्राजील की संसद में आयोजित सत्र में शामिल होने के साथ ही ब्राजील की संसद के उच्च एवं निचले सदन के सदस्यों, राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों एवं ब्राजील की सरकार के प्रतिनिधियों को संबोधित करना भी शामिल था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed