फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Militia group attacked in african Country Congo 14 people died

Congo Attack: अफ्रीकी देश कांगो में उग्रवादियों का हमला, चार हमलावर सहित 14 लोगों की मौत

Tue, 29 Aug 2023 04:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किंशासआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किंशासआ Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 29 Aug 2023 04:32 AM IST
सार

कर्नल मपेला मविनियामा ने बताया कि रविवार शाम कोडको मिलिशिया के कुछ हथियार बंद लड़ाके गोबू गांव में घुस गए थे। इस दौरान लगातार फायरिंग की।

विज्ञापन
Militia group attacked in african Country Congo 14 people died
Congo Attack - फोटो : Social Media

विस्तार

अफ्रीकी देश कांगो के गांव पर एक बार फिर हमला हो गया। मिलिशिया समूह के लड़ाकों द्वारा किए गए हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। कांगो सेना ने हमले की पुष्टि की। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नल मपेला मविनियामा ने बताया कि रविवार शाम कोडको मिलिशिया के कुछ हथियार बंद लड़ाके गोबू गांव में घुस गए थे। इस दौरान लगातार फायरिंग की। कांगो सेना ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान नौ नागरिक, चार हमलावर और एक सैनिक की मौत हो गई। वहीं, दो सैनिक और दो नागरिख घायल हो गए।

विज्ञापन

नाइजीरियाई सेना पर भी घात लगाकर हमला
हाल ही में अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में भी उग्रवदियों ने सेना पर घात लगाकर हमला कर दिया था। नाइजीरियाई सेना ने बताया कि हमले में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस वजह से 36 नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बुबा ने बताया था कि सशस्त्र गिरोहों ने हमारे सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया है। गोलीबारी में तीन सैन्य अधिकारियों सहित 22 सैनिकों की मौत हो गई थी। जबकि, सात सैनिक घायल हो गए थे। उन्होंने आगे बताया कि मृतकों और घायलों को बाहर निकालने के लिए वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया था लेकिन वह भी क्रैश हो गया था, जिससे 14 अन्य जवानों की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाइजर में भी सेना का तख्तापलट
नाइजीरियाई सेना पर हमले से कुछ दिनों पहले, पड़ोसी देश नाइजर में सेना ने तख्तापलट कर दिया था। नाइजर सेना ने दावा करते हुए कहा था कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ फेंका है। उन्होंने राष्ट्रपति बजौम को कैद कर लिया है। यूएन-अमेरिका के हस्तक्षेप पर सैनिकों ने आपत्ति जताते हुए उन्हें धमकी भी दी थी। विदेशी मीडिया के अनुसार, नाइजर के राष्ट्रीय चैनल पर सैनिकों ने तख्तापलट का एलान किया था। कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अपने साथी सैनिकों और अधिकारियों के साथ टीवी पर आए थे। कर्नल ने टीवी पर लाइव आकर कहा कि देश की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और खराब शासन के कारण हम राष्ट्रपति शासन को खत्म कर रहे हैं। नाइजर के बॉर्डर सील हैं। अब न तो कोई देश से बाहर जा सकता है और न ही बाहर से देश में प्रवेश कर सकता है। पूरे देश में कर्फ्यू है। सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed