फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Military airstrike on Buddhist monastery in central Myanmar kills several people

Myanmar Airstrike: म्यांमार में बौद्ध मठ पर सैन्य हवाई हमला, 14 की मौत; ध्यान शिविर में शामिल होने आए थे लोग

Fri, 21 Aug 2026 07:42 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Military airstrike on Buddhist monastery in central Myanmar kills several people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विज्ञापन

म्यांमार के मध्य सगाइंग इलाके में शुक्रवार को सेना ने एक बौद्ध मठ को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। विपक्षी समूह सिविल डिफेंस एंड सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन (सीडीएसओएम) और एक स्थानीय नागरिक के मुताबिक, इस हवाई हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। बताया गया कि मठ में ये लोग एक सप्ताह तक चलने वाले ध्यान शिविर में हिस्सा लेने के लिए जुटे थे।

सीडीएसओएम के मुताबिक, यह हमला म्यांमार में लोकतंत्र समर्थक सशस्त्र बलों और जातीय सशस्त्र समूहों के खिलाफ सेना की ओर से किए जा रहे हवाई हमलों की कड़ी का हिस्सा है। ऐसे हमलों में अक्सर आम नागरिक भी इसकी चपेट में आ जाते हैं।

विज्ञापन

म्याउंग टाउनशिप के सीडीएसओएम प्रवक्ता न्वे ऊ ने बताया कि हमला शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे म्याउंग टाउनशिप के स्वेल ले ओह गांव में हुआ। यह गांव देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से करीब 75 किलोमीटर पश्चिम में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्वे ऊ ने बताया कि एक जेट फाइटर ने गांव में स्थित बौद्ध मठ के परिसर पर बम गिराया। हमले में मारे गए 14 लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed