फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mike pompeo raised anti china issue on vietnam tour

वियतनाम दौरे पर पहुंचे माइक पोम्पियो, उठाया चीन विरोधी मुद्दा

Sat, 31 Oct 2020 01:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हनोई
एजेंसी, हनोई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 31 Oct 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
mike pompeo raised anti china issue on vietnam tour
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो - फोटो : ANI

अमेरिकी चुनाव से ठीक पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अपने वियतनाम दौरे के साथ ही एशिया में चीन विरोधी यात्रा खत्म कर रहे हैं। उन्होंने भारत, श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया में भी चीन विरोधी रुख को लेकर ट्रंप प्रशासन की चिंताएं सभी के सामने रखीं। वियतनाम में पोम्पियो ने दक्षिण सागर में चीन के समुद्री दावों को पूरी तरह खारिज किया।

विज्ञापन


अमेरिका-वियतनाम के बीच रिश्ते बनने के 25 साल पूरे होने के मौके पर पोम्पियो वियतनाम पहुंचे। यहां भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने कोरोना महामारी से निपटने के चीनी तरीकों और मानवाधिकारों पर उसके रिकॉर्ड की तीखी आलोचना की।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, चीन अपने छोटे पड़ोसी देशों के साथ आक्रामक तरीका अपना रहा है जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के दावे पर अमेरिकी सहयोग को दोहराया और कहा कि चीन पड़ोसी देशों से उनकी संप्रभुता छीनने की कोशिश कर रहा है जो गलत है। उन्होंने दक्षिण चीन सागर में चीनी दावों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टू प्लस टू वार्ता से चीन-रूस को सख्त संदेश
अमेरिका के प्रभावशाली रिपब्लिकन सीनेटर केविन क्रैमर ने हाल ही में टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में भारत से रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के ट्रंप प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, अमेरिका और भारत के बीच के संबंधों को मजबूत करने से दोनों देश सुरक्षित रहेंगे और इससे चीन और रूस जैसे विरोधियों को एक स्पष्ट और सख्त संदेश जाएगा।


दक्षिण सागर में सुनिश्चित करेंगे समुद्री सुरक्षा
दक्षिण सागर में चीन के नापाक मंसूबों पर नजर रखने के लिए अमेरिका और इंडोनेशिया ने नटुना द्वीप के विकास में सहयोग का निर्णय लिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इंडोनेशियाई विदेश मंत्री से जकार्ता में बात करते हुए अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में चीनी दावों को चुनौती दी। नटुना द्वीपों पर चीन का इंडोनेशिया से क्षेत्रीय विवाद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed