फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mike Pompeo Calls China's Treatment of Uighurs the 'Stain of the Century'

चीन का मुस्लिमों को शिविरों में रखना सदी का एक धब्बा, अमेरिका ने चेताया

Sat, 20 Jul 2019 02:21 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 20 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mike Pompeo Calls China's Treatment of Uighurs the 'Stain of the Century'

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने नस्लीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर चीन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में चीन सबसे खराब मानवाधिकार रिकार्ड वाले देशों में एक है। शिनझियांग प्रांत में दस लाख से ज्यादा मुसलमानों को शिविरों में रखने के बारे में उन्होंने कहा कि यह इस सदी पर वाकई एक धब्बा है।

विज्ञापन


धार्मिक स्वतंत्रता पर विभिन्न देशों के मंत्रियों के एक सम्मेलन में पोम्पियो ने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विश्व की 83 फीसदी जनसंख्या उन देशों में रहती है जहां धार्मिक आजादी खतरे में है या लोगों को उससे पूरी तरह वंचित किया जाता है।
विज्ञापन


पोम्पियो ने धार्मिक आजादी उल्लंघन को लेकर कई देशों का नाम लिया लेकिन चीन का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अप्रैल, 2017 से चीन ने शिनझियांग प्रांत में दस लाख से ज्यादा मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों को शिविरों में डाल रखा है। इसे सदी पर एक धब्बा बताते हुए पोम्पियो ने कहा, ‘चीन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी चीनी लोगों एवं उसके अंतर्मन पर नियंत्रण कायम करना चाहती है। उन्होंने पूछा, क्या यह धार्मिक विश्वास की आजादी की गारंटी के अनुरूप है जिसका चीन के संविधान में उल्लेख है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म पालन पर कई दो मिली सजा

अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन में मानवाधिकार के कई उदाहरण देते हुए कहा, ‘पिछले साल सितंबर में फालून गोंग के सदस्य चेन हुइक्सिया को महज अपने धर्म का पालन करने को लेकर साढ़े तीन साल की सजा दी गई। मई, 2018 में प्रशासन ने चेंगडू के गैर पंजीकृत गिरजाघर अर्ली रेल कोवेंट चर्च के पास्टर वांग यी को धार्मिक स्वतंत्रता पर सरकार के नियंत्रण की खुलेआम आलोचना करने को लेकर गिरफ्तार कर लिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed