{"_id":"633187b6fd9e0d244379ccee","slug":"miftah-resigns-as-pak-finance-minister-ishaq-dar-to-return-along-with-pm-shehbaz-sharif-after-5-year-exile","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री होंगे इशाक डार, पांच साल बाद शहबाज शरीफ के साथ लंदन से लौटेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री होंगे इशाक डार, पांच साल बाद शहबाज शरीफ के साथ लंदन से लौटेंगे
Mon, 26 Sep 2022 04:36 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 26 Sep 2022 04:36 PM IST
सार
इशाक डार को वित्त मंत्री बनाने का फैसला शनिवार को लंदन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में मिफ्ताह इस्माइल और इशाक डार दोनों मौजूद थे।
विज्ञापन
इशाक डार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री इशाक डार होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका आज लंदन से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ देश लौटने का कार्यक्रम है। इससे पहले मिफ्ताह इस्माइल ने वित्त मंत्री के पद से इस्तीफ दे दिया।
विज्ञापन
इशाक डार को वित्त मंत्री बनाने का फैसला शनिवार को लंदन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में मिफ्ताह इस्माइल और इशाक डार दोनों मौजूद थे। इसके अलावा नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के अन्य नेता भी इस बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को एक बयान में डार की नियुक्ति की घोषणा की। इशाक डार पिछले पांच साल से लंदन में निर्वासन पर रह रहे थे। 2017 में उन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा था।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिफ्ताह इस्माइल ने अपना इस्तीफा नवाज शरीफ को सौंपा। नवाज शरीफ पहले ही भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी साबित हो चुके हैं और लंदन में रह रहे हैं, लेकिन उनके फैसलों को पार्टी के लिए बाध्यकारी माना जाता है।
पीएमएल-एन की ओर से जारी बयान में इस्माइल ने कहा, मैंने चार महीने तक अपनी पूरी क्षमता से काम किया और पार्टी व देश के प्रति वफादार रहा हूं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा मुश्किल आर्थिक चुनौतियों के बीच जिम्मेदारियों को निभाने के लिए इस्माइल की सराहना की गई।
शरीफ परिवार के एक करीबी सूत्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि इशाक डार पहले सीनेट सीट की शपथ लेंगे और फिर वित्त मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इशाक डार नवाज शरीफ के रिश्तेदार भी हैं। उनके बेटे की शादी नवाज शरीफ की एक बेटी से हुई है।