{"_id":"662460bc8516e2700f00c103","slug":"middle-east-unrest-updates-israel-palestine-west-bank-refugee-camp-iran-hamas-gaza-netanyahu-idf-news-in-hindi-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: वेस्ट बैंक के शरणार्थी कैंप पर इस्राइली सेना की कार्रवाई, 14 लोगों की मौत; महिलाएं-बच्चे भी शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia: वेस्ट बैंक के शरणार्थी कैंप पर इस्राइली सेना की कार्रवाई, 14 लोगों की मौत; महिलाएं-बच्चे भी शामिल
Sun, 21 Apr 2024 06:11 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामल्लाह (फलस्तीन) / तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामल्लाह (फलस्तीन) / तेल अवीव
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 21 Apr 2024 06:11 AM IST
सार
पश्चिम एशिया के युद्धग्रस्त लोगों की मदद के लिए बनाए गए शरणार्थी शिविर पर इस्राइली सेना की कार्रवाई में 14 लोगों की मौत हो गई। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वेस्ट बैंक में नूर अल-शम्स शरणार्थी शिविर में 14, जबकि गाजा में हुए हवाई हमलों में नौ लोग मारे गए हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में इस्राइल के हमले के बाद का मंजर (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया बीते लगभग सात महीने से युद्ध की विभीषिका झेल रहा है। अब तक सात अक्तूबर, 2023 से शुरू हुए हिंसक संघर्ष में अब तक 34 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा घटनाक्रम में इस्राइल ने फलस्तीनी क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वेस्ट बैंक में शरणार्थी शिविर पर इस्राइली सेना के ऑपरेशन में 14 लोग मारे गए।सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वेस्ट बैंक में नूर अल-शम्स शरणार्थी शिविर में इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के ऑपरेशन के दौरान कई लोगों की मौत हो गई।
महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मौत
इसके अलावा गाजा के सबसे दक्षिणी शहर में एक घर पर शनिवार को इस्राइली हवाई हमले में नौ लोग मारे गए। मृतकों में छह बच्चे शामिल हैं। गाजा की नागरिक सुरक्षा के अनुसार, शुक्रवार देर रात हमले ने राफा शहर के पश्चिमी तेल सुल्तान इलाके में भी एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया। अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक, 6 बच्चों, 2 महिलाओं व 1 पुरुष के शवों को राफा के अबू यूसुफ अल-नज्जर अस्पताल ले जाया गया।