फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   michael Bloomberg announced to contest against donald Trump

ब्लूमबर्ग ने की ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा

Mon, 25 Nov 2019 06:49 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
michael Bloomberg announced to contest against donald Trump
माइकल ब्लूमबर्ग - फोटो : twitter

माइकल ब्लूमबर्ग ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने की औपचारिक घोषणा कर दी। इसी के साथ वह डेमोक्रेटिक पार्टी की उस भीड़ में शामिल हो गए हैं, जो न्यूयॉर्क के उनके साथी अरबपति ट्रंप को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। बता दें कि ब्लूमबर्ग की इस घोषणा के साथ ही अगले साल चुनाव में ट्रंप के सामने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर उतरने की इच्छा जताने वालों की संख्या 17 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


77 वर्षीय ब्लूमबर्ग ने रविवार को अपने वेब पेज पर कहा, मैं डोनाल्ड ट्रंप को हराने और अमेरिका के पुनर्निर्माण को राष्ट्रपति पद के लिए शुरुआत कर रहा हूं। इसी के साथ ब्लूमबर्ग ने करीब 3 करोड़ डॉलर का विज्ञापन अभियान भी चालू किया है। इस घोषणा के साथ ही ब्लूमबर्ग की मंशा को लेकर उठ रही अफवाहों पर भी विराम लग गया।
विज्ञापन


प्राथमिक मतदान में उम्मीदवार के तौर पर उतरने की योग्यता हासिल करने और संघीय चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत होने के बावजूद ब्लूमबर्ग की तरफ से अपने दस्तावेज जमा कराने में कई सप्ताह लगा देने के कारण इन अफवाहों ने जोर पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर और करीब 50 अरब डॉलर की निजी संपत्ति के मालिक ब्लूमबर्ग ने अपनी घोषणा में कहा, हम राष्ट्रपति ट्रंप के लापरवाह और अनैतिक कदमों को चार और साल सहन नहीं कर सकते। वह हमारे देश और हमारे मूल्यों के अस्तित्व को खतरा पैदा कर रहे हैं। यदि वह ऑफिस में एक और कार्यकाल जीतते हैं, तो हम इस नुकसान की कभी पूर्ति नहीं कर पाएंगे।
 

राह नहीं है अब भी आसान

ब्लूमबर्ग को डेमोक्रेट उम्मीदवार के तौर पर अगले साल डोनाल्ड ट्रंप के सामने उतरने से पहले भी कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उनके अलावा डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से दावा ठोक रहे लोगों में कई मजबूत चेहरे मौजूद हैं।



इनमें सबसे आगे पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग ट्रंप के ऊपर महाभियोग प्रक्रिया का कारण बनने के चलते अचानक ही बेहद बढ़ गई है। राष्ट्रीय निर्वाचन के मुताबिक, बिडेन के बाद वामपंथी एलिजाबेथ वारेन और बर्नी सैंडर्स का नंबर है, जबकि पीट बुट्टिगिग चौथे स्थान पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed