फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico: Violence after drug cartel boss El Chapo Guzman son Ovidio Guzman arresting, many killed

Mexico: ड्रग सरगना के बेटे की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा, गोलीबारी में 10 सैन्यकर्मियों समेत 29 की मौत

Sun, 08 Jan 2023 10:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Jan 2023 10:55 AM IST
सार

अल चापो दुनिया के सबसे कुख्यात ड्रग्स माफिया में शामिल है। अमेरिका की एक अदालत उसे आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है। 62 साल के अल चापो को अवैध हथियार रखने के लिए 30 साल की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
Mexico: Violence after drug cartel boss El Chapo Guzman son Ovidio Guzman arresting, many killed
ओविडियो गुजमैन - फोटो : social media

विस्तार

मैक्सिको की जेल में बंदर ड्रग सरगना जोकिन एल चापो गुजमैन के बेटे ओविडियो गुजमैन की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क गई है। ड्रग माफियाओं और सैन्यकर्मियों के बीच हो रही गोलीबारी में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। रक्षा मंत्री लुइस क्रेंसेसियो सैंडोवल ने बताया, अब तक 10 सैन्यकर्मियों व 19 ड्रग गैंग के सदस्यों की मौत हो चुकी है। किसी नागरिक को नुकसान की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


वाहनों में लगाई गई आग
ड्रग सरगना की गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में अशांति फैल गई है। यहां  ड्रग माफियाओं ने सड़कों पर अवरुद्ध कर दिया है और वाहनों में आग लगा दी है। इसके अलावा एक एयरपोर्ट को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, प्लेन पर भी गोलीबारी की गई है, जिसके बाद से सुरक्षा बल उन्हें काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को हुई थी गिरफ्तारी
एल चापो के बेटे ओविडियो को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। रक्षा मंत्री ने बताया, गुजमैन को हेलीकॉप्टर से ले जाया गया था। मैक्सिको के अधिकारियों ने गुरुवार को ओविडियो की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। बता दें, अल चापो दुनिया के सबसे कुख्यात ड्रग्स माफिया में शामिल है। अमेरिका की एक अदालत उसे आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है। 62 साल के अल चापो को अवैध हथियार रखने के लिए 30 साल की सजा सुनाई गई थी। उस पर 12.6 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। वह दुनिया के सबसे बड़े ड्रग्स गिरोह का प्रमुख है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार हुई है गिरफ्तारी
इससे पहले अक्तूबर 2019 में सुरक्षा बलों ने ओविडियो को देश के उत्तरी राज्य सिनालोआ में कुछ समय के लिए हिरासत में रखा था। हालांकि, उस वक्त उसे ड्रग गिरोह के हिंसक बदले की आशंका के चलते जल्दी रिहा कर दिया गया था। मेक्सिको में ड्रग गिरोहों के बीच हिंसक झड़प आम बात है। ऐसे में ओविडियो की जान को खतरा था, इसलिए उसे छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed