फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico Guatemala and Belize to create tri-national nature reserve to protect Mayan jungle

Mayan Forest: माया जंगल की रक्षा के लिए तीन देशों में समझौता, दुनिया के फेफड़े माने जाते हैं वर्षा वन

Sat, 16 Aug 2025 09:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 16 Aug 2025 09:14 AM IST
सार

माया जंगल आमतौर पर माया वन को संदर्भित करता है, जो बेलीज़, उत्तरी ग्वाटेमाला और दक्षिण-पूर्वी मेक्सिको, विशेष रूप से युकाटन प्रायद्वीप में फैला एक विशाल उष्णकटिबंधीय वर्षावन है। यह क्षेत्र अपनी जैव विविधता, जिसमें दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियाँ शामिल हैं, और अपने माया समुदाय के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
Mexico Guatemala and Belize to create tri-national nature reserve to protect Mayan jungle
माया वन को बचाने के लिए साथ आए तीन देश - फोटो : एक्स/क्लाउडिया शिनबाम

विस्तार

मेक्सिको, ग्वाटेमाला और बेलीज के नेताओं ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे माया वर्षावनों की रक्षा के लिए एक त्रि-राष्ट्रीय प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र बना रहे हैं। इस बैठक में माया वन क्षेत्र में मेक्सिको रेल लाइन के विस्तार पर भी चर्चा हुई। पेड़ों की कटाई के चलते इस रेल लाइन प्रोजेक्ट की आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन


दुनिया के फेफड़े माने जाते हैं माया वन
माया वर्षा वन आरक्षित क्षेत्र दक्षिणी मेक्सिको और ग्वाटेमाला और बेलीज के उत्तरी भागों के जंगली इलाकों में फैला होगा, जिसका क्षेत्रफल 1.40 करोड़ एकड़ से ज्यादा है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने इस कदम को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे लैटिन अमेरिका में अमेजन वर्षावन के बाद दूसरा सबसे बड़ा प्रकृति आरक्षित क्षेत्र बनेगा, जो दुनिया के लिए फेफड़े का काम करेगा और इससे प्रदूषण पर लगाम लगेगी। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो एरेवालो और बेलीज के प्रधानमंत्री जॉनी ब्रिसेनो के साथ समझौते पर हस्ताक्षर के बाद मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा, 'यह पृथ्वी के फेफड़ों में से एक है, हजारों प्रजातियों का घर है जिसकी एक अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है। हमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए संरक्षित करना चाहिए।'
विज्ञापन


रेल लाइन प्रोजेक्ट पर विवाद
तीनों देशों के नेताओं ने मेक्सिको द्वारा दक्षिणी मेक्सिको से ग्वाटेमाला और बेलीज तक बनाए जा रहे माया ट्रेन प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हुई। करीब हजार मील लंबी यह रेलगाड़ी वर्तमान में मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप तक चलती है, और इसका निर्माण मेक्सिको के लोकप्रिय रिसॉर्ट्स को ग्रामीण क्षेत्रों में सुदूर जंगलों और माया पुरातात्विक स्थलों से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था। हालांकि इस पर खूब विवाद हुआ क्योंकि इस प्रोजेक्ट के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ काटे गए और अनुमान है कि बीते चार वर्षों में इस प्रोजेक्ट के लिए 70 लाख पेड़ काटे गए हैं। साथ ही इस प्रोजेक्ट के चलते माया वन में संरक्षित क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Peru: कोलंबिया से तनाव के बीच पेरू की राष्ट्रपति पहुंची अमेजन नदी द्वीप, क्षेत्र पर बताया अपने देश का अधिकार

मेक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम भी इस प्रोजेक्ट के समर्थन में हैं, लेकिन ग्वाटेमाला की सरकार ने साफ कर दिया है कि वे संरक्षित वन क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं देंगे। ऐसे में बीच का रास्ता निकालने पर चर्चा हो रही है, जिसके तहत कोशिश की जा रही है कि रेल लाइन प्रोजेक्ट से वनक्षेत्र को कम नुकसान पहुंचे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed