फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peru's President reaches Amazon River island, asserts his country's rights over the area

Peru: कोलंबिया से तनाव के बीच पेरू की राष्ट्रपति पहुंची अमेजन नदी द्वीप, क्षेत्र पर बताया अपने देश का अधिकार

Sat, 16 Aug 2025 08:05 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा Published by: बशु जैन Updated Sat, 16 Aug 2025 08:05 AM IST
विज्ञापन
Peru's President reaches Amazon River island, asserts his country's rights over the area
पेरू के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे। - फोटो : Facebook/Dina Boluarte - Presidenta del Perú
कोलंबिया के साथ तनाव के बीच पेरू की राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने शुक्रवार को अमेजन नदी द्वीप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने द्वीप पर अपने देश का अधिकार बताया। 
विज्ञापन


हाल ही में कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सांता रोसा द्वीप पर पेरू के अधिकार क्षेत्र को अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद पेरू की राष्ट्रपति द्वीप पर  पहुंची। यहां सुरक्षा बल प्रमुखों और संसद सदस्यों ने बोलुआर्टे और कैबिनेट मंत्रियों का स्वागत किया। जहां उन्होंने पेरू का राष्ट्रगान गाया और लोगों ने लाल और सफेद झंडे लहराए।
विज्ञापन


बोलुआर्टे ने कहा कि पिछले कई दिनों से ऐसी अस्वीकार्य गतिविधियां हो रही हैं जो हमारे दोनों देशों और सीमावर्ती समुदायों को जोड़ने वाले भाईचारे को प्रभावित कर रही हैं। पेरू की संप्रभुता पर कोई विवाद नहीं है। सांता रोसा डे लोरेटो पेरू का है और रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पड़ोसी देशों के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब पेरू पुलिस ने द्वीप पर भूमि सर्वेक्षण का काम कर रहे तीन कोलंबियाई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोलंबिया सरकार ने गुरुवार को इन लोगों की तत्काल रिहाई की मांग की, क्योंकि पेरू के एक न्यायाधीश ने इनमें से एक व्यक्ति को रिहा कर दिया, जबकि अन्य दो को सात दिनों तक जेल में रहने का आदेश दिया।

कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो ने इन गिरफ्तारियों को अपहरण बताया है। उनकी सरकार ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए लोग एक भूमि सर्वेक्षक और एक नाव चालक कोलंबियाई सीमावर्ती शहर लेटिसिया में एक घाट के विस्तार के लिए जल निकायों की गहराई मापने का अध्ययन कर रहे थे। पेरू के अधिकारियों ने कहा कि मजदूरों को यह माप करने का अधिकार नहीं था।

पांच अगस्त को पेट्रो के सांता रोसा द्वीप पर पेरू के अधिकार क्षेत्र से इनकार किए जाने के बाद से दोनों कोलंबियाई नागरिकों की गिरफ़्तारी इस क्षेत्र में तीसरी घटना है। दो दिन बाद एक कोलंबियाई सैन्य विमान द्वीप के ऊपर से उड़ा और सोमवार को कोलंबियाई शहर मेडेलिन के पूर्व मेयर डैनियल क्विंटेरो ने वहाँ कोलंबियाई झंडा फहराया। बाद में पुलिस ने झंडा उतार दिया।


पिछले शताब्दी में अमेजन नदी के मध्य में छोटे से सांता रोसा द्वीप में लगभग 3,000 लोग रहते हैं। पेरू का कहना है कि लगभग एक शताब्दी पुरानी संधियों के आधार पर सांता रोजा द्वीप पर उसका स्वामित्व है, लेकिन कोलंबिया इस स्वामित्व पर विवाद करता है, क्योंकि उस समय द्वीप नदी से बाहर नहीं निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed