फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mexico: first Transgender got Miss Mexico's title

मैक्सिको: ट्रांसजेंडर को मिला पहली बार मिस मैक्सिको का खिताब

Tue, 30 Jul 2019 12:48 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Tue, 30 Jul 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
mexico: first Transgender got Miss Mexico's title
इवान्ना कैजारेस - फोटो : Mexico

मैक्सिको में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को मिस मैक्सिको ब्यूटी के खिताब से नवाजा गया। 27 साल की इवान्ना कैजारेस ने दूसरे स्थान की मिस बाजा कैलिफोर्निया और तीसरे स्थान की मिस मैक्सिको सिटी को हराकर ताज अपने नाम किया। 

विज्ञापन


मैक्सिको ट्रांसजेंडर लोगों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। एक स्थानीय एलजीबीटी अधिकार समूह के अनुसार, 2013 से 2018 के बीच, 261 ट्रांसजेंडर लोगों को मार दिया गया था। प्रतियोगिता में भाग ले रहे ट्रांसजेंडरों ने स्थानीय वेशभूषा और श्रृंगार किया था। उनसे जलवायु परिवर्तन और मानव अधिकारों को लेकर सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


देर रात तक चले इस कार्यक्रम में 27 साल की कैजारेस ने आखिरकार ताज अपने नाम किया। इवान्ना ने बताया कि खिताब की घोषणा के दौरान यकीन नहीं हो रहा था कि मुझे ही मिस मैक्सिको का खिताब मिला है। इस जीत को वह खुद को ट्रांसजेंडर समुदाय की आवाज के तौर पर देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चाहती हैं कि मैक्सिको में ट्रांस महिलाओं के लिए सम्मान की भावना हो। इवान्ना के पास संचार की डिग्री है साथ ही वह ब्यूटी सैलून की मालिक भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed