फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico: Bodies of missing American and Australian tourists identified, suspected to have been shot in the head

Mexico: लापता अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों के शव की पहचान हुई, सिर पर गोली मारकर जान लिए जाने की आशंका

Mon, 06 May 2024 01:55 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 06 May 2024 01:55 PM IST
सार

मैक्सिको में आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी पर्यटकों के शव बरामद किए हैं। अब तक तीन शव मिल चुके हैं, मैक्सिको प्रशासन की ओर से यह जानकारी दी गई है। इसमें से दो के सिर पर गोली मारी गई है और एक की कुएं में कूदने से मौत हुई है। यह तीनों पयर्टक काफी समय से लापता थे।

विज्ञापन
Mexico: Bodies of missing American and Australian tourists identified, suspected to have been shot in the head
मैक्सिको में तीन पर्यटकों का शव बरामद - फोटो : एएनआई

विस्तार

मैक्सिको में आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी पर्यटकों के शव बरामद किए हैं। अब तक तीन शव मिल चुके हैं, मैक्सिको प्रशासन की ओर से यह जानकारी दी गई है। इसमें से दो के सिर पर गोली मारी गई है और एक की कुएं में कूदने से मौत हुई है। यह तीनों पयर्टक काफी समय से लापता थे।
विज्ञापन


बाजा कैलिफोर्निया अटॉर्नी जनरल की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि अमेरिका जैक कॉर्टर रॉड और ऑस्ट्रेलियाई जेक और कैलम जो कि भाई थे, उनके शव की शिनाख्त की जा चुकी है।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि तीन मैक्सिकन लोगों से पर्यटकों के लापता होने के संबंध में पूछताछ की जा रही थी। पयर्टकों के अपहरण का संदेह था। तीनों 29 अप्रैल को तिजुआना से लगभग 60 मील दक्षिण में एनसेनडा शहर के पास एक सर्फिंग और कैंपिंग अभियान के दौरान गायाब हो गए थे। अधिकारियों का मानना है कि उनकी हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाजा कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल मारिया ऐलेना एंड्रेड ने रविवार को पीड़ियों अभिभावकों से मुलाकात की। उन्होंने उनको आश्वासन दिया कि जांच को जारी रखा जाएगा। मौत किन वजहों से हुई है इसका पता लगाया जाएगा और आरोपियों को सजा भी दी जाएगी।


अब तक की जांच में वाहन लूटने के प्रयास में इनको निशाना बनाया जाना लग रहा है। वहीं सीएनएन को सूत्र ने बताया कि एक जला हुआ सफेद पिकअप जो कि कैलम रॉबिन्सन ने लापता होने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था, उससे लगभग 40 मील दूर एक कुए में उनका शव मिला है।

वहीं मैक्सिको विदेश मंत्राालय ने पीड़ितों के परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed