फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexican serial killer cannibal who filmed the killing of many of his nine victims is arrested after he murdered his girlfriend

मैक्सिको सीरियल किलर: नौ महिलाओं की हत्या, कत्ल की वारदात को फिल्माता था आरोपी, खा जाता था शरीर के अंग

Thu, 20 May 2021 09:45 AM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 20 May 2021 09:45 AM IST
सार

मैक्सिको पुलिस ने एंड्रेस मेंडोजा नाम के एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जिसके घर की तलाशी लेने के बाद उसकी लापता 34 वर्षीय प्रेमिका रेयना गोंजालेज का शव व अन्य आठ महिलाओं के अवशेष मिले। आरोपी ने पुलिस के सामने पीड़ितओं की हत्या के बाद उनके शरीर के अंग को खाने की बात को स्वीकारा है।

विज्ञापन
Mexican serial killer cannibal who filmed the killing of many of his nine victims is arrested after he murdered his girlfriend
मैक्सिको में पुलिस को 72 वर्षीय शख्स के घर में उसकी 34 वर्षीय लापता प्रेमिका का शव व आठ अन्य महिलाओं के अवशेष मिले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीरियल किलर को लेकर आपने कई कहानियां सुनी होंगी जिन्होंने कई हत्याएं की होंगी, लेकिन मैक्सिको के एक खूंखार सीरियल किलर की कहानी अलग है। 72 साल के इस सीरियल किलर ने एक या दो नहीं बल्कि नौ औरतों का बेरहमी से कत्ल कर दिया। उसने कई पीड़िताओं को मौत के घाट उतारने वाली अपनी करतूतों को फिल्माया भी है। इतना ही नहीं आरोपी नरभक्षी निकला। वह महिलाओं की हत्या करने के बाद उनके शरीर के अंगों को खा जाता था।   

विज्ञापन


लापता महिला की तलाश के दौरान आठ अन्य महिलाओं की हत्या का हुआ खुलासा 
मैक्सिको के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे एक 34 वर्षीय लापता महिला रेयना गोंजालेज की तलाश में उसके प्रेमी एन्ड्रेस मेंडोजा के घर पहुंचे, जहां उन्हें रेयना के अलावा आठ और महिलाओं के अवशेष मिले। ऐसे में जब जांच-पड़ताल आगे बढ़ी तो आरोपी ने पुलिस के सामने पीड़िताओं की हत्या के बाद उनके शरीर के अंगों को खाने की बात कबूल ली। उसने कथित तौर पर पीड़िताओं की हत्याओं का वीडियो भी बनाया था। इधर, मेक्सिको राज्य के लिए अटॉर्नी जनरल के कार्यालय की तरफ से कहा गया कि आठ अन्य महिलाओं की हत्या एन्ड्रेस मेंडोजा द्वारा 20 साल के दौरान की गई हो सकती है। 
विज्ञापन


प्रेमी से अपने रिश्ते को खत्म करने उसके घर गई थी महिला 
जानकारी के अनुसार, दो लड़कियों की मां रेयना गोंजालेज बीते शुक्रवार (14 मई) को अपने प्रेमी एन्ड्रेस मेंडोजा के घर यह बताने के लिए गई थी कि वह अब उनके रिश्ते को खत्म कर रही है। आरोपी रेयना की बात से सहमत नहीं हुआ। ऐसे में उसने महिला को बंदी बना लिया और उसकी छाती में छुरा घोंपकर उसे मार डाला। बाद में उसने धारदार हथियार से रेयना के शव के टुकड़े करके एक बैग के अंदर भर दिया। अधिकारी बीते शनिवार (15 मई) को जब मेंडोजा के घर जांच के लिए पहुंचे तब उन्हें एक बैग के अंदर रेयना के शरीर के टुकड़े और आठ अन्य महिलाओं के अवशेष मिले, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्च अभियान में पुलिस के हाथ लगे कई साक्ष्य 
जब पुलिस को अहसास हुआ कि वह एक सीरियल किलर से डील कर रहे हैं तो उन्होंने घटनास्थल पर एक खोजी कुत्ते को बुलाया, जिसकी मदद से आरोपी के घर के एक क्षेत्र में खुदाई के बाद अन्य महिलाओं के अवशेष पाए गए। वहीं, पुलिस की एक अलग टीम ने आरोपी के घर के फर्श के कई हिस्सों में ड्रिल करके मानव अवशेषों और महिलाओं के बाल, कपड़े और जूते बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने वीडियो टेप का एक संग्रह, जिसमें कथित तौर पर कई महिलाओं की हत्याओं के फुटेज और 29 महिलाओं के नाम के साथ एक नोटबुक जब्त किया। साथ ही पुलिस को 32 वर्षीय महिला रुबिकेला कैस्टिलो और 38 वर्षीय महिला फ्लोर विजकैनो का मतदाता पहचान पत्र भी मिला। साल 2019 में रुबिकेला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जबकि फ्लोर विजकैनो को आखिरी बार साल 2016 में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed