फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexican Navy training vessel with over 200 onboard strikes New York Brooklyn Bridge, several injured

New York: मैक्सिकन नौसेना का पोत न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया; 200 से अधिक लोग थे सवार, दो की मौत

Sun, 18 May 2025 08:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 18 May 2025 08:13 AM IST
सार

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि मैक्सिकन नौसेना का एक जहाज शनिवार शाम को न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। हादसे में कम से कम 19 लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहाज में 277 लोग सवार थे।

विज्ञापन
Mexican Navy training vessel with over 200 onboard strikes New York Brooklyn Bridge, several injured
Brooklyn Bridge - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

200 से अधिक लोगों को लेकर जा रहा मैक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण पोत न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। जहाज कुआउटेमोक एक खास समारोह के लिए न्यूयॉर्क आया था। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा सकता है कि शनिवार शाम को जब जहाज इस पुल के नीचे से गुजरने वाला था, तब जहाज में एक ऊंचा खंबा (मस्तूल) पुल से टकरा गया। टक्कर के बाद जहाज के मस्तूल के कुछ हिस्से टूटकर गिर गए। टक्कर के बाद पुल पर भारी जाम की स्थिति बन गई। मैक्सिको की नौसेना ने भी जहाज के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई
न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अधिकारियों ने करीब 20 लोगों के घायल होने की बात कही है, लेकिन इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। जानकारी के मुताबिक, जहाज र एक विशाल हरा, सफेद और लाल मैक्सिकन झंडा लहरा रहा था। टक्कर के बाद यह  नदी के किनारे की ओर बहता चला गया। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वे किनारे से दूर भागते नजर आए।
विज्ञापन


दो लोगों को स्ट्रेचर पर जहाज से उतारकर छोटी नावों पर जाते देखा
सिडनी नीडेल और लिली कैट्ज ने बताया कि वे सूर्यास्त देखने के लिए बाहर बैठे थे, जब उन्होंने जहाज को पुल से टकराते और उसका एक मस्तूल टूटते हुए देखा। करीब से देखने पर उन्होंने पाया कि जहाज पर कोई व्यक्ति ऊपर से लटक रहा था। उन्होंने दो लोगों को स्ट्रेचर पर जहाज से उतारकर छोटी नावों पर जाते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रुकलिन ब्रिज के बारे में जानिए
ब्रुकलिन ब्रिज 1883 में लोगों के लिए खोला गया था। इसकी लंबाई करीब 1600 फुट (490-मीटर) है। यह दो टावरों पर टिका हुआ है। शहर के परिवहन विभाग के अनुसार, हर दिन 100000 से अधिक वाहन और अनुमानित 32000 पैदल यात्री इसे पार करते हैं। इसका पैदल मार्ग एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। 

जहाज के बारे में जानिए
मैक्सिकन नौसेना के अनुसार कुआउटेमोक  लगभग 297 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा (90.5 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा) है। यह पहली बार 1982 में रवाना हुआ था। हर साल यह नौसेना सैन्य स्कूल में कक्षाओं के अंत में कैडेटों के प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए रवाना होता है। इस साल यह 6 अप्रैल को प्रशांत तट पर स्थित मैक्सिकन बंदरगाह अकापुल्को से रवाना हुआ, जिसमें 277 लोग सवार थे।


कहां-कहां जाने वाला था जहाज
जहाज को 15 देशों के 22 बंदरगाहों का दौरा करना था। इनमें किंग्स्टन (जमैका), हवाना (क्यूबा), कोजुमेल (मैक्सिको) और न्यूयॉर्क शामिल थे। इसने आइसलैंड के रेक्जाविक, फ्रांस के बोर्डो, सेंट मालो और डनकर्क एवं स्कॉटलैंड के एबरडीन सहित अन्य स्थानों पर जाने की भी योजना बनाई थी। इसकी कुल यात्रा 254 दिनों के लिए थी, इनमें से 170 दिन समुद्र में बिताए जाने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed