फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexican court sentences 10 men to 141 years each in cartel-run recruitment ranch

Mexico: अदालत ने 10 लोगों को 141-141 साल की सजा सुनाई, सभी कार्टेल संचालित भर्ती फार्म पर जघन्य अपराध के दोषी

Wed, 09 Jul 2025 08:04 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 09 Jul 2025 08:04 AM IST
सार

मैक्सिको की एक अदालत ने मंगलवार को 10 लोगों को 141 साल 3 महीने की जेल की सजा सुनाई। ये सभी लोग एक ऐसे फार्म हाउस से जुड़े थे, जिसका इस्तेमाल जालिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) नाम के खतरनाक गिरोह नए सदस्यों की भर्ती, हत्या और शवों को गायब करने के लिए कर रहा था।

विज्ञापन
Mexican court sentences 10 men to 141 years each in cartel-run recruitment ranch
सांकतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मैक्सिको की एक अदालत ने मंगलवार को 10 लोगों को 141 साल और तीन महीने की जेल की सजा सुनाई। ये सभी लोग पश्चिमी मैक्सिको के जलिस्को राज्य के एक फार्म हाउस पर खतरनाक अपराधी गिरोह जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) के लिए लोगों की भर्ती, हत्या और लाश गायब करने के मामलों में शामिल थे।
विज्ञापन


क्या है मामला?
जलिस्को राज्य में में मौजूद इसागुइरे रैंच (फार्म हाउस) का इस्तेमाल साल 2021 से अपराधियों की भर्ती और ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था। इसी साल इस फार्म हाउस का खुलासा हुआ, जिससे पूरे इलाके में डर और दहशत फैल गई। सितंबर 2024 में फार्म हाउस पर पहली बार छापा मारा गया था और वहां से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब उन्हें तीन लोगों के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: ट्रंप की टैरिफ नीति से दुनियाभर की आर्थिक स्थिरता को खतरा; US मीडिया ने कहा- सियासी लाभ के लिए उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों को सजा, पीड़ितों को मुआवजा
अदालत ने हर दोषी को 141 साल तीन महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही, 13 लाख मेक्सिकन पेसो (लगभग ₹54 लाख रुपये) पीड़ितों के परिवार को मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है।

अब भी पांच आरोपी जेल में
इस केस में अभी भी पांच अन्य लोग आरोपों का सामना कर रहे हैं। जिसमें तीन स्थानीय पुलिस अधिकारी हैं, एक गिरोह का सदस्य जो नई भर्ती करता था और टेउचिटलान नगर के मेयर जोस मुरगुइया सैंटियागो शामिल हैं। खास बात ये है कि जलिस्को की मानवाधिकार संस्था ने साल 2021 में ही स्थानीय प्रशासन को चेताया था कि यह फार्म हाउस खतरनाक गिरोह चला रहा है। लेकिन नगर प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद मेयर को गिरफ्तार कर लिया गया।


मानव अवशेष और जले हुए कपड़ों का खुलासा
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह ग्युरेरोस बुस्काडोरेस डी जलिस्को ने इस साल 5 मार्च को फार्म हाउस से जली हुए मानव अवशेष और सैकड़ों कपड़े-चप्पल बरामद किए। यह देखकर लोगों में गुस्सा और डर फैल गया। इस खुलासे के बाद यह भी सामने आया कि जलिस्को की राज्य पुलिस ने शुरुआती छापे के बाद महीनों तक कोई जांच आगे नहीं बढ़ाई थी। अंततः नेशनल गार्ड ने मोर्चा संभाला और 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें - US: जालसाज ने AI से रुबियो की फर्जी पहचान बनाकर की धोखाधड़ी की कोशिश, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी

17 इंसानों के अवशेष जांच जारी
इस मामले को लेकर सरकार की काफी आलोचना हुई है। अप्रैल में मैक्सिको के अटॉर्नी जनरल अलेजांद्रो गेर्ट्ज मानेरो ने कहा फार्म हाउस में किसी प्रकार का शवदाह स्थल नहीं मिला। इस पर कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और दावा किया कि उन्होंने वहां से 17 इंसानों के जले हुए अवशेष बरामद की हैं, जो अब फॉरेंसिक टीमों के पास हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed