फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meta is making children addicted to likes on Facebook and Insta

Meta: बच्चों को फेसबुक-इंस्टा पर लाइक्स की लत लगा रही मेटा, अमेरिका के 33 राज्यों ने कोर्ट में घसीटा

Wed, 25 Oct 2023 05:42 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 25 Oct 2023 05:42 AM IST
सार

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने कहा, मेटा ने बच्चों की पीड़ा से मुनाफा कमाया है। इस कोशिश में कंपनी ने खतरों के प्रति जनता को गुमराह किया। इस मामले में नौ और अटॉर्नी जनरल मुकदमा दाखिल करने वाले हैं, जिससे ऐसे राज्यों की कुल संख्या 42 हो जाएगी।

विज्ञापन
Meta is making children addicted to likes on Facebook and Insta
Meta AI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लाइक्स की लत लगाकर बच्चों व किशोरों की मानसिक सेहत खराब करने के आरोप में मेटा प्लेटफॉर्म और उसके अधीन आने वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम के खिलाफ अमेरिका के करीब 33 राज्यों ने मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन

न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग के स्वामित्व वाली इस कंपनी के खिलाफ कैलिफोर्निया की उत्तरी जिला अदालत में मुकदमा करने वालों में कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, कोलराडो जैसे राज्य शामिल हैं। आरोप है कि उसने जानबूझकर ऐसे फीचर तैयार किए, जिनसे बच्चों को लाइक्स की लत लग सके। इससे उनके आत्मविश्वास में कमी आ रही है। यह मुकदमा विभिन्न राज्यों के अटॉर्नी जनरलों के नेतृत्व में जांच के बाद दायर किया गया है। मुकदमे में यह भी कहा गया है कि कंपनी 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का डाटा माता-पिता की अनुमति के बिना जमा कर रही है।

विज्ञापन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने कहा, मेटा ने बच्चों की पीड़ा से मुनाफा कमाया है। इस कोशिश में कंपनी ने खतरों के प्रति जनता को गुमराह किया। इस मामले में नौ और अटॉर्नी जनरल मुकदमा दाखिल करने वाले हैं, जिससे ऐसे राज्यों की कुल संख्या 42 हो जाएगी। हालांकि, मेटा ने दावा किया कि उसके प्लेटफॉर्म सुरक्षित हैं। यह निराशाजनक है कि राज्यों ने उसके साथ काम करने के बजाए यह रास्ता चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेटा को पता था, नुकसान पहुंचा सकता है इंस्टाग्राम
मेटा के खिलाफ दर्ज मुकदमे द वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार की 2021 की उस रिपोर्ट की पुष्टि करते हैं, जिसमें दावा था कि मेटा को पता था, इंस्टा किशोरों को नुकसान पहुंचा सकता है। एक आंतरिक अध्ययन में दावा किया गया था कि इंस्टाग्राम ने 13.5 फीसदी किशोरियों में आत्महत्या के विचार को और गहरा किया क्योंकि इसने किशोरियों के मन में अपने शरीर की छवि को लेकर गंभीर चिंता पैदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed