{"_id":"66c5518bca9ea02f4e033d3e","slug":"member-of-european-parliament-called-pm-modi-s-visit-to-poland-important-for-politics-business-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poland: यूरोपीय संसद के सदस्य ने PM मोदी के पोलैंड दौरे को बताया अहम, कहा- राजनीति-व्यापार के लिहाज से जरूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Poland: यूरोपीय संसद के सदस्य ने PM मोदी के पोलैंड दौरे को बताया अहम, कहा- राजनीति-व्यापार के लिहाज से जरूरी
Wed, 21 Aug 2024 08:02 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 21 Aug 2024 08:02 AM IST
सार
डेरियस ने कहा कि पोलैंड भारत के प्रधानमंत्री के साथ स्वास्थ्य सेवा के बारे में बात करेगा। पोलैंड को 25 हजार डॉक्टरों और विशेषज्ञों की जरूरत है।
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय संसद के सदस्य डेरियस जोन्स्की।
- फोटो : ANI
विस्तार
यूरोपीय संसद के सदस्य डेरियस जोन्स्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पोलैंड की राजनीति और व्यापार के लिए यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। 45 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड के दौरे पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
डेरियस ने कहा कि पोलैंड भारत के प्रधानमंत्री के साथ स्वास्थ्य सेवा के बारे में बात करेगा। पोलैंड को 25 हजार डॉक्टरों और विशेषज्ञों की जरूरत है। यदि कुछ डॉक्टर पोलिश भाषा सीखना और यहां परीक्षा पास करके काम करना चाहते हैं तो हम इसमें मदद करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि पोलैंड में लगभग पांच हजार भारतीय छात्र रहते हैं। इसलिए उड़ान को लेकर भी बात होगी। क्योंकि अभी दिन में पोलैंड और भारत के बीच केवल एक उड़ान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आईटी क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के सहयोग को लेकर भी हम बात करना चाहेंगे। सहयोग के लिए काफी सारे मुद्दे हैं। ऐसे में यह यात्रा व्यापार और राजनीति के लिहाज से काफी अहम है।
विज्ञापन
वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय पश्चिम के सचिव तन्मय लाल ने पीएम मोदी के पोलैंड दौरे को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के निमंत्रण पर भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं। यह यात्रा हमारे नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और अलग-अलग क्षेत्रों में इसे बढ़ाने, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का मौका है।
यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान पोलैंड ने की थी मदद
सचिव तन्मय लाल ने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान पोलैंड ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में मदद की थी। 1940 में भारत ने छह हजार से अधिक पोलिश महिलाओं को जामनगर और कोल्हापुर में शरण दी थी। पोलैंड में लगभग 25 हजार भारतीय समुदाय है। यहां पीएम मोदी पोलिश राष्ट्रपति के साथ बैठक करने के साथ ही भारतीय समुदाय से बात भी करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन