फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Melania Trump calls British prime minister Boris Johnson's fiancee Carrie Symonds for recovery of coronavirus

कोरोना: मेलानिय ट्रंप ने बोरिस जॉनसन की मंगेतर को किया फोन, ब्रिटेन पीएम के ठीक होने पर दी बधाई

Fri, 17 Apr 2020 09:27 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 17 Apr 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Melania Trump calls British prime minister Boris Johnson's fiancee Carrie Symonds for recovery of coronavirus
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप, बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स (फाइल फोटो) - फोटो : social media

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ बात फोन पर बातचीत की। मेलानिया ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कोरोना वायरस से ठीक होने पर उनकी मंगेतर को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


मेलानिया ने साइमंड्स को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका जॉनसन के शीघ्र और पूर्ण रूप से ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा था। सायमंड्स जो अभी गर्भवती हैं, ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में उनमें भी कोरोना के लक्षण पाए गए थे लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा था।
विज्ञापन


ब्रिटेन के पीएम जॉनसन ने बीमारी के कारण तीन दिन आईसीयू में और कुल सात दिन अस्पताल में बिताए। बता दें कि कैरी साइमंड्स में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे और बोरिस जॉनसन कोविड-19 संक्रमित थे। अब जॉनसन पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दोनों आखिरी बार मार्च में साथ देखे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने जानकारी दी कि मेलानिया ट्रंप ने कैरी साइमंड्स और प्रधानमंत्री जॉनसन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं और कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा था। मेलिनिया ने कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई में यूनाइटेड किंगडम के साथ खड़ा है।


बातचीत के दौरान मेलानिया और साइमंड्स ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और ब्रिटेन इस कठिन समय में पहले की तुलना में और अधिक मजबूत होंगे। इससे पहले मेलानिया कोरोना महामारी को लेकर विश्व के कई मुख्य नेताओं के साथ भी बातचीत कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed