{"_id":"5fc46821a8deab1c9a03b0ca","slug":"melania-is-planning-to-write-memoir-on-her-time-as-first-lady-amid-divorce-rumours-with-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप को तलाक देने की खबरों के बीच मेलानिया ने लिया ये बड़ा फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप को तलाक देने की खबरों के बीच मेलानिया ने लिया ये बड़ा फैसला
Mon, 30 Nov 2020 09:13 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड-मेलानिया ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार व्हाइट हाउस छोड़ने का फैसला ले लिया है। हालांकि हार मानने से इनकार करते हुए उनका कहना है कि वे कानूनी लड़ाई को जारी रखेंगे। दूसरी ओर ऐसा लगता है कि व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद वे ट्रंप परिवार के अकेले सदस्य नहीं हैं जो किताब की डील करके पैसा कमाने वाले हैं। पेज सिक्स को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि ट्रंप की पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप फर्स्ट लेडी के अपने कार्यकाल पर संस्मरण लिखने की योजना बना रही हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है जब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेलानिया और ट्रंप का तलाक हो सकता है। एक अंदरूनी सूत्र ने पेज सिक्स को बताया, 'मेलानिया अपने व्हाइट हाउस के संस्मरण लिखने के लिए बैठक कर रही हैं। यह उनका पैसा होगा जिसे वो खुद की कोशिशों से कमाएंगी। मुझे बताया गया है कि उनके पति उन्हें एक किताब लिखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वे आपकी उम्मीद के मुताबिक चुपचाप नहीं जा रहे हैं। इसके अलावा स्टेफनी विंस्टन वॉकऑफ के प्रिंट और गुप्त टेपों को लेकर किए विश्वासघात के मद्देनजर मेलानिया की कहानी बड़ी रकम कमा सकती है।'
विज्ञापन
बता दें कि वॉकऑफ कभी मेलानिया की सबसे अच्छी दोस्त थी। उन्होंने सितंबर में मेलानिया और मी नामक पुस्तक प्रकाशित की थी। अक्तूबर में मेलानिया ने वॉकऑफ को व्हाइट हाउस वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में जमकर लताड़ा था। फर्स्ट लेडी ने अपनी दोस्त को बेईमान अवसरवादी करार दिया था जो प्रसिद्धि पाने के लिए उनके साथ रहती थी।
विज्ञापन