फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mehul Choksis lawyer appeals for Caribbean communitys intervention in alleged kidnapping in PNB scam case

पीएनबी घोटाला: मेहुल चोकसी के वकील ने कथित अपहरण में कैरीबियाई समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की

Tue, 29 Jun 2021 02:03 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 29 Jun 2021 02:03 AM IST
सार

  • लंदन में जस्टिस अब्रॉड के निदेशक माइकल पोलक ने मेहुल चोकसी का मुद्दा उठाने के लिए कैरेबियाई समुदाय को इस संबंध में पत्र लिखा है। माइकल पोलक ने चोकसी के कथित अपहरण मामले में स्कॉटलैंड यार्ड से जांच का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Mehul Choksis lawyer appeals for Caribbean communitys intervention in alleged kidnapping in PNB scam case
Mehul Choksi in PNB Scam

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े धन शोधन मामले और धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील माइकल पोलक ने उसके एंटीगुआ का नागरिक होने के नाते सोमवार को कैरीबियाई समुदाय से कथित अपहरण के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।

विज्ञापन


लंदन में जस्टिस अब्रॉड के निदेशक माइकल पोलक ने मेहुल चोकसी का मुद्दा उठाने के लिए कैरेबियाई समुदाय को इस संबंध में पत्र लिखा है। माइकल पोलक ने चोकसी के कथित अपहरण मामले में स्कॉटलैंड यार्ड से जांच का अनुरोध किया है। एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने पिछले सप्ताह देश की संसद को स्पष्ट रूप से बताया था कि उन्हें ब्रिटेन की जांच एजेंसी से इस संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि पोलक ने दावा किया कि चोकसी (62) को एंटीगुआ में एक विला में बुलाया गया, फिर उसकी पिटाई की गई। उन्होंने दावा किया कि चोकसी को एक व्हीलचेयर से बांध दिया गया और फिर समुद्र के रास्ते डोमिनिका की ओर भेज दिया गया था, जो देश के कानून का उल्लंघन है और कैरीबियाई समुदाय के लिए एक बड़ी परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन के वकील पोलक ने कहा कि चोकसी को एंटीगुआ से अपहरण करके डोमिनिका ले जाए जाने की घटना ने कैरीबियाई देशों की ओर विश्व का ध्यान आकृष्ट किया और हमने इस संगठन (कैरीबियाई देशों के संगठन कैरीकॉम) से इस मानवधिकार उल्लंघन के बारे में अब तक कुछ नहीं सुना है।


उन्होंने कहा कि संगठन के महासचिव इर्विन लारोस्क से मिलने के लिए एक अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि चोकसी डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोपों का सामना कर रहा है और वह 30 मई से अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed