फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mehul choksi bail petition rejected by magistrate court in dominica

झटका: डोमिनिका में अवैध प्रवेश मामले में मेहुल की जमानत याचिका खारिज 

Thu, 03 Jun 2021 12:41 PM IST
प्रशांत कुमार एजेंसी, नई दिल्ली/डोमिनिका
एजेंसी, नई दिल्ली/डोमिनिका Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Jun 2021 12:41 PM IST
सार

पीएनबी घोटाले में आरोपी चोकसी जनवरी 2018 से ही भारत से भागने के बाद एंटीगा और बारबुडा में रह रहा है। डोमिनिका की जेल में बंद भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को अदालत से बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
mehul choksi bail petition rejected by magistrate court in dominica
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक से 14 हजार करोड़ रुपये का घोटाला कर विदेश में जा छिपे भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बहुत जल्द भारत वापस लाया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा, सरकार भगोड़े अपराधियों की देश वापसी के संकल्प पर अडिग है। मेहुल के खिलाफ डोमिनिका में कानूनी कार्यवाही जारी है, सरकार पूरी गतिविधियों पर नजर रख रही है। हमारे अधिकारी वहां मौजूद हैं उसे जल्द से जल्द वापस लाने के लिए कानूनी व राजनयिक मोर्चे पर प्रयास जारी हैं। उधर, डोमिनिका की मजिस्ट्रेट अदालत ने बृहस्पतिवार को देश में अवैध प्रवेश के मामले में मेहुल चोकसी की जमानत याचिका खारिज कर दी। 

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट जज कैंडिया कैरेट जॉर्ज ने कहा, मामले की गंभीरता को देखते हुए नहीं लगता कि मेहुल जमानत मिलने पर देश में रुकेगा। उसके फरार होने के आसार अधिक हैं। इसलिए जमानत नहीं दे सकते। कोर्ट इस मामले में अब 14 जून को सुनवाई करेगा। मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई के दौरान डोमिनिका की सरकारी वकील शेरमा डैलरिंपल ने कहा, चोकसी को हिरासत में रखने के दो प्रमुख कारण हैं। वह अवैध तरीके से देश में घुसा है। उसके खिलाफ एंटीगुआ और बरबुडा की अदालत में प्रत्यर्पण कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन


उसका डोमिनिका में कोई संबंध नहीं है ऐसे में जमानत मिलने पर उसके फरार होने का खतरा अधिक है। वहीं बचाव पक्ष के वकील वेन नोरडे ने कहा, चोकसी की सेहत ठीक नहीं है और एंटीगुआ में चल रही कार्यवाही के कारण भी वह डोमिनिका छोड़कर नहीं जाएगा। उसने जमानत के लिए अवैध प्रवेश के जुर्माने से दो गुनी रकम कोर्ट में जमा करने की पेशकश भी की है। नोरडे ने कहा, चोकसी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है, वह एक उजले चरित्र का व्यक्ति है और उसे जमानत देने में कोई खतरा भी नहीं। हालांकि जज ने उनकी दलीलें स्वीकार नहीं की और जमानत याचिका खारिज कर दी। 62 वर्षीय मेहुल अभी व्हील चेयर पर है और डोमिनिका के चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसे नीली टीशर्ट और काले शॉट्स में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोकसी की वापसी में कोई कानूनी बाधा नहीं: निकम
देश के जाने माने वकील उज्ज्वल निकम ने कहा, डोमिनिका की अदालत में चल रही सुनवाई से स्पष्ट है कि चोकसी को जल्द भारत को सौंप दिया जाएगा। हम समझते हैं कि इसमें कोई कानूनी बाधा नहीं है। सरकार उसे जल्द से जल्द वापस लाने पर राजनयिक स्तर पर काम कर रही है। हमारे दोनों ही प्रयास बहुत जल्द नतीजे पर पहुंचेंगे। भारत ने मेहुल की नागरिकता सिद्ध करने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज अदालत में रखते दिए हैं, इंटरपोल का नोटिस भी है। इन सब के मद्देनजर चोकसी पर शिकंजा कसता जा रहा है।

डोमिनिका की छवि दांव पर
डोमिनिका की कानून को मानने और न्यायप्रिय देश होने की छवि दांव पर लगी है। मेहुल चोकसी मामले पर पूरी दुनिया की नजर है। मामला कैरेबियाई देश के हाईकोर्ट में विचाराधीन है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ओपन और शट केस है और कानूनी तौर पर चोकसी को भारत के हवाले कर दिया जाना तय है। उसने एंटीगुआ में नागरिकता रद्द किये जाने को चुनौती दी है। जबकि एंटीगुआ के प्रधानमंत्री दो टूक कह चुके हैं कि वह भारत का ही नागरिक है और उसे भारत के हवाले किया जाना चाहिए। इन सब के बीच पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि डोमिनिका का हाईकोर्ट क्या फैसला सुनाता है। 

एंटीगुआ की कैबिनेट में चोकसी को सीधे भारत को सौंपने का फैसला 
एंटीगुआ एंड बरबुडा के पीएम गेस्टन ब्राउन के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में चोकसी को सीधे भारत के हवाले करने का फैसला लिया गया। ब्राउन पहले ही इस बारे में बयान दे चुके हैं। मंत्रियों ने माना कि भारत में उसके खिलाफ आर्थिक धोखाधड़ी का मामला चल रहा है और उसे भारत को सौंप देना चाहिए। 

एंटीगुआ भेजने पर कोर्ट ने लगाई रोक
पिछले दिनों बताया गया था कि भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका से एंटीगुआ भेजने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन डोमिनिका कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी। कोर्ट ने साफ कर दिया कि अगली सुनवाई तक मेहुल को कहीं नहीं भेजा जाएगा। इससे पहले डोमिनिका सरकार ने कहा था कि वो मेहुल चोकसी को भारत के बजाय एंटीगुआ भेजेगी। बीते दिनों मेहुल चोकसी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें चोकसी जेल के भीतर खड़ा दिख रहा था। मेहुल चोकसी की आंखें सूजी हुई थी और उसके हाथ पर चोट के निशान भी दिख रहे थे। उसके वकील ने पुलिस पर मारपीट का आरोप भी लगाया था। उसके बाद चोकसी की पत्नी ने भी पिटाई करने का आरोप लगाया था। 


चोकसी को भारत लाने की तैयारी तेज
बता दें कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी भी जोरों पर चल रही है। डोमिनिका पुलिस और भारतीय जांच एजेंसियां लगातार संपर्क में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चोकसी को लाने के लिए सीबीआई और ईडी की टीम डोमिनिका पहुंच चुकी है। कागजी कार्रवाई के बाद उसे भारत लाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed