फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mega clean up drive organised at Brighton Beach by the High Commission of India London

G-20 Presidency: भारतीय उच्चायोग ने ब्राइटन बीच पर चलाया सफाई अभियान, वैश्विक ध्यान आकर्षित करने पर जोर

Mon, 22 May 2023 02:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 02:25 AM IST
सार

ब्राइटन और होव नगर परिषद के मेयर के साथ भारतीय राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ जी20 मेगा बीच स्वच्छता रखने की प्रतिज्ञा भी ली।

विज्ञापन
mega clean up drive organised at Brighton Beach by the High Commission of India London
मेगा क्लीन-अप ड्राइव का किया गया आयोजन - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय उच्चायोग लंदन द्वारा ब्राइटन बीच पर रविवार को एक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय समुदाय की भारी भागीदारी देखी गई। इस दौरान ब्राइटन और होव नगर परिषद के मेयर के साथ भारतीय राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ जी20 मेगा बीच स्वच्छता रखने की प्रतिज्ञा भी ली।
विज्ञापन


तटीय स्वच्छता का यह कार्यक्रम भारत के G20 प्रेसीडेंसी के हिस्से के रूप में किया गया था। ऐसी गतिविधियों के आयोजन के पीछे का उद्देश्य तटीय और समुद्री प्रदूषण से निपटने की आवश्यकता और नागरिकों की भूमिका और उनकी भागीदारी पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करना है। 
विज्ञापन


पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार मेगा बीच क्लीन अप इवेंट का उद्देश्य पर्यावरण पर समुद्री कचरे के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इसे रोकने के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से इस पर्यावरणीय चुनौती को कम करने में व्यक्तिगत प्रयासों और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह आयोजन इसी साल 21 मई को वैश्विक स्तर पर किया गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम में 20 देशों से उत्साही भागीदारी देखी गई। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, मैक्सिको, कोरिया गणराज्य, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके और यूएस जी20 देश हैं। इनके अलावा मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान और सिंगापुर छह आमंत्रित देश हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed