फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meeting between MEA Dr S Jaishankar and US Secretary of State Antony Blinken know all updates in Hindi

US: एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन के बीच बैठक, पश्चिम एशिया में तनाव सहित अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 02 Oct 2024 01:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 01:00 AM IST
सार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ अहम बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के साथ ही भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों और यूक्रेन में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Meeting between MEA Dr S Jaishankar and US Secretary of State Antony Blinken know all updates in Hindi
एस जयशंकर और एंटनी ब्लिंकन - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीच वाशिंगटन डीसी में बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान हुई द्विपक्षीय बैठकों का अनुसरण किया। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के अलावा, द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने, इंडो-पैसिफिक और यूक्रेन में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने संबोधन में डेयावेयर क्वाड बैठक के लिए एंटनी ब्लिंकन का धन्यवाद किया। एस जयशंकर ने कहा, 'सबसे पहले मैं आपको डेलावेयर में पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच एक बहुत अच्छी क्वाड बैठक के लिए आपको धन्यवाद देकर शुरुआत करना चाहता हूं। मैं आज हमारी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं। द्विपक्षीय पक्ष पर हमने अपनी पिछली बैठक के बाद से बहुत कुछ किया है। लेकिन चर्चा के लिए वैश्विक मुद्दे भी हैं।'
विज्ञापन


वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने वैश्विक मंच पर शांति और स्थिरता के लिए भारत की भूमिका की तारीफ की। ब्लिंकन ने कहा, 'हमने हाल के सप्ताहों में संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत को जोड़ने वाली साझेदारी के पीछे की अविश्वसनीय जीवंतता और ताकत देखी है। हमारे यहां क्वाड बैठक के लिए पीएम मोदी थे, साथ ही राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हुई। उस मुलाकात की गर्मजोशी और रिश्ते में महत्वाकांक्षा उस स्तर पर है, जो हमने पहले कभी नहीं देखी। यह उस मूल्य का प्रतिबिंब है जो दोनों देश इस साझेदारी को देते हैं। भारत वैश्विक मंच पर शांति और स्थिरता के लिए काम करते हुए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारे लिए कई मुद्दों का जायजा लेने का एक अच्छा अवसर है। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एंटनी ब्लिंकन के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आज वाशिंगटन डीसी में सचिव एंटनी ब्लिंकन के साथ बातचीत करके खुशी हुई। हमने डेलावेयर द्विपक्षीय और क्वाड बैठकों का अनुसरण किया। हमारी चर्चाओं में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करना, पश्चिम एशिया की स्थिति, भारतीय उपमहाद्वीप, इंडो-पैसिफिक और यूक्रेन में हाल के घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई।'

जयशंकर-ब्लिंकन की बैठक में भी ईरान-इस्राइल तनाव पर चर्चा
वहीं, वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की वार्ता के दौरान भी ईरान-इस्राइल तनाव पर चर्चा हुई। इस दौरान ब्लिंकन ने कहा कि कुछ घंटे पहले, ईरान ने पांच महीने के अंतराल में दूसरी बार इस्राइल पर सीधा हमला किया, जिसमें लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और पूरी दुनिया को इसकी निंदा करनी चाहिए। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य भागीदारों के सक्रिय समर्थन से इस्राइल ने इस हमले को प्रभावी ढंग से हरा दिया। हमने एक बार फिर इस्राइव की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। हम आने वाले घंटों और दिनों में इस्राइल और क्षेत्र के अन्य भागीदारों के साथ बहुत करीबी संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed