फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Media Report Afghan pharmacy union warns of medicine shortage as supplies stopped at borders

अफगानिस्तान: फार्मेसी यूनियन ने दी दवा की कमी की चेतावनी, मेडिकल सप्लाई से भरे 50 से ज्यादा ट्रकों को सीमा पर रोका

Sun, 17 Oct 2021 04:03 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Oct 2021 04:03 AM IST
सार

मेडिकल फैक्ट्री के चीफ इंस्पेक्टर अब्दुल करीम खोस्ती ने बताया कि उड़ाने रद्द कर दी गई हैं और कई ट्रकों को सीमा पर रोक दिया गया है। जिससे कई फैक्ट्रियां दवा बनाने के लिए जरूरी चीजों की कमी का सामना कर रही हैं।

विज्ञापन
Media Report Afghan pharmacy union warns of medicine shortage as supplies stopped at borders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

विज्ञापन

अफगानिस्तान के फार्मेसी मालिकों के संघ ने कहा कि चिकित्सा आपूर्ति से लदे 50 से ज्यादा ट्रकों को अज्ञात कारणों से सीमाओं पर रोक दिया गया है। जिसकी वजह से देश में चिकित्सा आपूर्ति की भारी कमी का सामना करना पड़ सकता है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया के हवाले से सामने आई है।

टोलो न्यूज के मुताबिक, यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रकों को अफगानिस्तान में घुसने नहीं दिया गया तो अगले महीने से देश के अंदर चिकित्सा आपूर्ति की भारी कमी हो सकती है। यूनियन के सदस्य अजिजुल्लाह शफीक ने बताया कि दवा फैक्ट्रियों में दवाओं की कमी है और जरूरी दवा इस्तेमाल में ले ली गई हैं। 

विज्ञापन


अगर यही स्थिति जारी रही तो अफगानिस्तान में चिकित्सा आपूर्ति का संकट खड़ा हो सकता है और दवाओं की भारी कमी हो सकती है। टोलो न्यूज ने कहा कि विदेशों से आने वाली अधिकांश चिकित्सा आपूर्ति देश के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा बनाने के लिए जरूरी चीजों की कमी
काबुल के रहने वाले शुक्रल्लाह ने बताया डॉक्टर ने मुझे प्रेस्क्रिप्शन दिया है। मैं पिछले तीन दिनों से यह दवा ढूंढ रहा हूं। जरूरी दवा है नहीं। वहीं दवा फैक्ट्री के मालिकों का कहना है कि दवा बनाने के लिए जरूरी चीजों की कमी के चलते कई फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। मेडिकल फैक्ट्री के चीफ इंस्पेक्टर अब्दुल करीम खोस्ती ने बताया कि उड़ाने रद्द कर दी गई हैं और कई ट्रकों को सीमा पर रोक दिया गया है। अब कई फैक्ट्री दवा बनाने के लिए जरूरी चीजों की कमी का सामना कर रही हैं।


चिकित्सा आपूर्ति बंद होने से दवा व्यवसाय प्रभावित
इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए, फार्मेसी मालिकों ने यह कहते हुए आवाज उठाई है कि सीमा पर चिकित्सा आपूर्ति बंद होने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। एक फार्मेसी के मालिक अब्दुल्ला ने कहा कि 'डॉलर की बढ़ती दर और जमीनी सीमाओं को बंद करने और उड़ानों के निलंबन के कारण हमें दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।'

वहीं दूसरी ओर तालिबान के लड़ाके पिछले 10 दिनों में दूसरी बार काबुल स्थित गुरुद्वारे में हथियारों के साथ घुस गए। स्थानीय सिखोंने बताया है कि शुक्रवार को हथियारों के साथ लड़ाके गुरुद्वारा में घुसे और फिर तलाशी ली। साथ ही लोगों को डराया-धमकाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed