फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   MEA S Jaishankar Seychelles visits completed emphasizes strengthening bilateral relations

विदेश मंत्री का सेशेल्स दौरा संपन्न, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर दिया जोर

Sun, 29 Nov 2020 06:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, विक्टोरिया
पीटीआई, विक्टोरिया Published by: देव कश्यप Updated Sun, 29 Nov 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
MEA S Jaishankar Seychelles visits completed emphasizes strengthening bilateral relations
विदेश मंत्री एस जयशंकर और सेशेल्स के राष्ट्रपति वैवेल रामकलावन - फोटो : ANI

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोविड-19 के बाद के दौर में भारत-सेशेल्स के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को मजूबत करने के भारत के संकल्प को दोहराया। यहां विदेश मंत्री ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान हिंद महासागर के प्रमुख देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

विज्ञापन


जयशंकर 27-28 नवंबर के दौरे पर सेशेल्स आए थे। वह यहां संयुक्त अरब अमीरात के दौरे के बाद पहुंचे थे। उन्होंने तीन देशों की अपनी यात्रा में बहरीन का भी दौरा किया। यह यात्रा मंगलवार को शुरू हुई थी।
विज्ञापन



इस यात्रा के दौरान उन्होंने सेशेल्स के नव-निर्वाचित भारतीय मूल के राष्ट्रपति वैवेल रामकलावन से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। बैठक के दौरान, जयशंकर और रामकलावन ने लोकतंत्र और कानून के शासन के मूल्यों में साझा विश्वास के जरिए मजबूत किए गए दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-सेशेल्स के बीच कोविड के बाद के दौर में रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए भारत कृत-संकल्पित है।


वहीं इस दौरान जयशकंर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक निजी संदेश भी रामकलावन तक पहुंचाया। भारत ने सेशेल्स के राष्ट्रपति को 2021 में भारत आने का न्योता दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed