फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   MEA Randhir Jaiswal India Canada PM Trudeau political space to separatism extremism

India-Canada: भारत की दो टूक- कनाडा में अलगाववाद-हिंसा से संबंध पर बुरा असर; PM ट्रूडो दे रहे सियासी संरक्षण

Thu, 02 May 2024 11:18 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 02 May 2024 11:18 PM IST
सार

भारत ने कनाडा को दो टूक संदेश दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री के सामने खालिस्तान समर्थक नारेबाजी के मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा के अलावा आपराधिकता के माहौल को बढ़ावा मिलता है। इससे दोनों देशों के संबंध भी प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन
MEA Randhir Jaiswal India Canada PM Trudeau political space to separatism extremism
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल और कनाडाई पीएम ट्रूडो (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी में खालिस्तान समर्थक नारों से जुड़े एक सवाल पर भारत ने कहा कि यह घटना उस देश की राजनीतिक स्थिति को दर्शाता है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस घटना की कड़ी निंदा की। भारत ने जोर देकर कहा कि कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को राजनीतिक प्रश्रय मिल रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पीएम ट्रूडो ने पहले भी इस तरह की टिप्पणी की है। उनकी टिप्पणी एक बार फिर दिखाती है कि कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा के अलावा आपराधिकता के माहौल को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा, इससे भारत-कनाडा संबंधों पर भी बुरा असर पड़ता है। 
विज्ञापन


किस घटना के कारण विवादों में हैं कनाडाई प्रधानमंत्री
बता दें कि टोरंटो में आयोजित खालसा दिवस समारोह के दौरान, कनाडाई पीएम ट्रूडो के साथ-साथ विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे भी मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में खालिस्तान समर्थक नारे लगाए जाने की खबरें सामने आई थीं। इस घटना के बाद भारत ने कनाडाई उच्चायुक्त को तलब किया था और इस घटना पर चिंता जताई थी। इस कार्यक्रम में ट्रूडो ने आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार हर कीमत पर खालिस्तान समर्थकों के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करेगी।
विज्ञापन


यूएपीए के तहत भारत में आतंकी घोषित है पन्नू 
इसके अलावा भारत और कनाडा के रिश्ते गुरपतवंत सिंह पन्नू के कारण भी तल्ख रहे हैं। सिख फॉर जस्टिस नामक संगठन के सरगना पन्नू को भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी घोषित किया है। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों ही देशों की नागरिकता है। वह अमेरिका और कनाडा में खालिस्तान के समर्थन में सिखों को भड़काता है और भारतीय नागरिकों को धमकाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed