Jaishankar Australia Visit: 'रायसीना डाउन अंडर' में विदेश मंत्री ने QUAD की अहमियत बताई, भारत-चीन पर भी बात
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उन्होंने आज कैनबरा में 'रायसीना डाउन अंडर' के उद्घाटन सत्र में कई अहम वैश्विक मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने भारत और चीन सीमा पर तनाव घटने और दोनों देशों के सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर भी बात की।
विस्तार
देपसांग और डेमचोक में भारत और चीन की सेना के समझौते पर भी बात की
डॉ जयशंकर ने भारत और चीन के बीच एलएसी पर गश्ती को लेकर हुए समझौते और लद्दाख में दोनों देशों की सीमा पर कम होते तनाव का जिक्र करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा, देपसांग और डेमचोक में भारत और चीन की सेना का सीमा से पीछे हटना सकारात्मक संकेत है।
भारत ने सैनिकों को अलग करने के तरीकों को प्राथमिकता दी#WATCH | Australia: During the Ministerial event at the inaugural session of ‘Raisina Down Under’ at Canberra, EAM Dr S Jaishankar says, " Sometime ago I started reflecting on why the QUAD worked out the way it did...important part of the explanation is that India's different… pic.twitter.com/t26QdHDw02
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 5, 2024
विदेश मंत्री ने कहा कि हमने 21 अक्टूबर को जो बातचीत की, वह सैन्य वापसी के मुद्दे पर समझौते का अंतिम हिस्सा था। इसका अनिवार्य रूप से मतलब यह है कि 2020 की गर्मियों के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी और भारतीय सैनिकों की तैनाती बेहद चिंताजनक थी। भारत ने सैनिकों को अलग करने के तरीकों की तलाश को प्राथमिकता दी। अब सीमा पर गश्त फिर से शुरू हो चुकी है। इससे सैन्य वापसी का अध्याय पूरा हो चुका है।
भारत और चीन के संबंध काफी चुनौतीपूर्ण हैं
अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास डी-एस्केलेशन को लेकर बात हो रही है। पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हाल ही में हुई द्विपक्षीय बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि दोनों देशों के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अपने समकक्षों से मिलेंगे। दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश होने के कारण दोनों देशों के संबंध काफी चुनौतीपूर्ण हैं। दोनों देश मोटे तौर पर समानांतर समय सीमा में ही आगे बढ़ रहे हैं।
मुद्दों पर संतुलन बनाना बेहद जटिल#WATCH | Canberra, Australia: On disengagement between India & China in Depsang & Demchok and the relation between the two countries, EAM Dr S Jaishankar says, " What we negotiated on October 21 was the last set of disengagement agreements, which essentially means after the… pic.twitter.com/wDMPYZjD5C
— ANI (@ANI) November 5, 2024
विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के प्रभाव और गतिविधियों को देखते हुए यह समझना काफी जटिल है कि आंतरिक मुद्दों और सीमा से जुड़े मुद्दों पर आप कैसे संतुलन बनाने में कामयाब होते हैं। उन्होंने कहा कि नई अभिव्यक्तियां किस तरह से दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित करती हैं, यह समझना भी बेहद महत्वपूर्ण है। वास्तव में दोनों देशों के समक्ष कई जटिल मुद्दे हैं जिसके लिए बहुत अधिक सोच और प्रबंधन की जरूरत होती है।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.