फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   MBDA says Ready to consider integration of Brimstone missiles onto MQ-9B Predator to be procured by India

Brimstone: भारत को मिलने वाले प्रीडेटर ड्रोन्स में लगी हो सकती है फ्रांस की खतरनाक मिसाइल, जानें पूरी तैयारी

Tue, 28 Nov 2023 01:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोरेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोरेस Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 28 Nov 2023 01:25 PM IST
सार

ब्रिटेन ने पहले ही रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) के एमक्यू-9 बी ड्रोन के बेड़े में ब्राइमस्टोन मिसाइलों को लगाने का फैसला किया है ताकि उनकी क्षमताओं को बढ़ाया जा सके। 

विज्ञापन
MBDA says Ready to consider integration of Brimstone missiles onto MQ-9B Predator to be procured by India
भारत को मिलने वाले प्रीडेटर ड्रोन्स में लगी हो सकती है फ्रांस की खतरनाक मिसाइल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को मिलने वाले एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन्स में फ्रांस की खतरनाक मिसाइल ब्राइमस्टोन को लगाया जा सकता है। इस पर विचार किया जा रहा है। यूरोपीय रक्षा कंपनी एमबीडीए का कहना है कि वह अपनी मिसाइल ब्राइमस्टोन को भारत को मिलने वाले एमक्यू-9बी प्रीडेटर सशस्त्र ड्रोन पर एकीकृत करने की संभावना पर विचार करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


क्यों खास है ब्राइमस्टोन मिसाइल
एमबीडीए की ब्राइमस्टोन मिसाइल की लंबाई करीब दो मीटर है। इसमें आधुनिक एयरफ्रेम और अपडेटेट सॉफ्टवेयर लगाया गया है। इसे मिलिस्ट्री व्हिकल से लेकर हवा तक से लॉन्च किया जा सकता है। जमीन से लॉन्च करने पर इसकी मारक रेंज 13 किलोमीटर तक है। इस दायरे में आने वाले दुश्मन को तबाह कर देती है। अगर एयरक्राफ्ट से इसे फायर किया जाएगा तो इसकी रेंज 60 किलोमीटर तक होगी। अगर हेलिकॉप्टर से इसको दुश्मन पर छोड़ा जाएगा तो ये 40 किलोमीटर के दायरे में अचूक निशाना लगाएगी।
विज्ञापन


तीन अरब डॉलर का सौदा
सशस्त्र बलों के निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए भारत का रक्षा मंत्रालय अमेरिका से तीन अरब डॉलर में 31 प्रीडेटर (एमक्यू-9बी सीगार्डियन) ड्रोन खरीद रहा है। यह सौदा प्रक्रिया में है। एमबीडीए के अधिकारियों ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'हम भारत द्वारा खरीदे जा रहे एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन पर ब्राइमस्टोन मिसाइलों के एकीकरण के किसी भी प्रस्ताव पर विचार करने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन पहले ही ले चुका है फैसला
ब्रिटेन ने पहले ही रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) के एमक्यू-9 बी ड्रोन के बेड़े में ब्राइमस्टोन मिसाइलों को लोड करने का फैसला किया है ताकि उनकी क्षमताओं को बढ़ाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल को अफगानिस्तान और लीबिया में तैनात किया गया था और यह सर्जिकल स्ट्राइक करने की अपनी क्षमता के लिए काफी पसंद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed