फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mayor Anatoly Fedoruk says, Almost 300 People Buried In Mass Grave In Bucha Outside Kyiv

यूक्रेन में भयानक मंजर: बूचा शहर के सामूहिक कब्र में मिले 300 से अधिक शव, सड़कों पर बहीं खून की नदियां

Sun, 03 Apr 2022 07:54 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Apr 2022 07:54 AM IST
सार

यूक्रेन के बूचा शहर में सामूहिक कब्रों के अंदर कुल 280 आम नागरिकों के शव मिले हैं। इसके अलावा सड़कों पर भी कई लोगों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले।

विज्ञापन
Mayor Anatoly Fedoruk says, Almost 300 People Buried In Mass Grave In Bucha Outside Kyiv
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास स्थित बूचा शहर से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें से एक तस्वीर में खौफनाक मंजर देखने को मिला है जिसमें कि सामूहिक कब्रों के अंदर कुल 280 आम नागरिकों के शव मिले हैं। इसके अलावा सड़कों पर भी कई लोगों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। जान गंवाने वाले नागरिक रूसी सैनिकों के हमले के शिकार हुए हैं। हालांकि काफी मशक्कत के बाद ये इलाका दोबारा यूक्रेन के कब्जे में आ गया है।

विज्ञापन


जीवित बचे लोगों की तलाश जारी
राज्य आपातकालीन सेवा द्वारा भेजे गए बचाव दल मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। लेकिन निराशा हाथ लग रही है। क्योंकि सभी लोगों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिल रहे हैं। कुछ इमारतों के मलवे में भी शव तलाशने का काम जारी है। खोज और बचाव अभियान जारी है। यूक्रेन में मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन


शव देख लोगों के बहे आंसू
शवों की तलाशी के दौरान एक आदमी का शव दिखाया जिसके हाथ उसकी पीठ के पीछे बंधे हुए थे, और उसके बगल में एक खुला यूक्रेनी पासपोर्ट था। एक अन्य के सिर में धंसा घाव था। दो साइकिल के पास लेटे हुए थे और तीसरा एक कार के बगल में। कुछ मुंह के बल लेट गए और कई के अंग भंग हो चुके थे। जबकि अन्य मुंह के बल लेट गए। दर्दनाक मौत को देखने के बाद कई लोग अपने आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के इरपिन शहर में मिले 650 विस्फोटक
रूस और यूक्रेन में चल रही महाजंग के बीच अभी इरपिन में रूसी सेना की तरफ से कई जगहों पर बम फेंके गए हैं। यूक्रेनी सेना इसे डिफ्यूज करने की तैयारी में लगे हैं।


रूस ने कर दिया था सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी को नष्ट
 एक अप्रैल को मिसाइल हमले के दौरान रूसियों ने क्रेमेनचुक में यूक्रेन की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी को नष्ट कर दिया।  रूस लविवि और निप्रो सहित देश भर के तेल डिपो पर लक्षित हमले करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed