{"_id":"625c498b89d9df20d939d82a","slug":"mauritius-pm-pravind-kuman-jugnauth-arrives-in-mumbai-as-part-of-his-eight-day-india-visit-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहम दौरा: मुंबई पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, आठ दिन की यात्रा पर आए हैं भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अहम दौरा: मुंबई पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, आठ दिन की यात्रा पर आए हैं भारत
Sun, 17 Apr 2022 10:38 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:38 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जगन्नाथ के आठ दिन के भारत दौरे की घोषणा की थी। वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य के साथ भारत यात्रा पर आए हैं।
विज्ञापन
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ
- फोटो : facebook/PJugnauth
विस्तार
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ रविवार को मुंबई पहुंच गए। जगन्नाथ आठ दिवसीय भारत दौरे पर यहां आए हैं। मुंबई में छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वह 19 अप्रैल को गुजरात जाएंगे।
विज्ञापन
गुजरात के जामनगर में ग्लोबल सेंटर ऑप ट्रेडिशनल मेडिसिन के उद्घायन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 20 अप्रैल को वह राजकोट में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जगन्नाथ के आठ दिन के भारत दौरे की घोषणा की थी। वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य के साथ भारत यात्रा पर आए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी कविता जगन्नाथ और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।
विज्ञापन