{"_id":"631bb29e3067fc2861346393","slug":"mastermind-of-9-11-attacks-did-not-come-under-the-purview-of-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: न्याय के दायरे में नहीं आया 9\/11 हमलों का मास्टरमाइंड, सजा में देरी से लोगों में निराशा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: न्याय के दायरे में नहीं आया 9/11 हमलों का मास्टरमाइंड, सजा में देरी से लोगों में निराशा
Sat, 10 Sep 2022 03:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Sep 2022 03:09 AM IST
सार
‘वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ पर 9/11 हमले में 25 वर्षीय बेटी एंड्रिया को खोने वाले गॉर्डन हाबरमैन ने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या होने वाला है। वह निजी रूप से कार्रवाई देखने अपने विस्कॉन्सिन स्थित घर से ग्वांतानामो तक चार बार जा चुके हैं लेकिन निराश हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने 11 सितंबर 2001 के दोषी अलकायदा आतंकी खालिद शेख मोहम्मद को पाकिस्तान के रावलपिंडी से मार्च 2003 में गिरफ्तार किया। यह 9/11 हमलों के साजिशकर्ताओं के खिलाफ बड़ी अमेरिकी जीत थी लेकिन 18 माह की मशक्कत के बावजूद अमेरिका उसे न्याय के दायरे में अब तक नहीं ला सका है। बता दें, खालिद मोहम्मद अलकायदा का तीसरे नंबर का बड़ा आतंकी सरगना है और इस हमले में करीब 3,000 लोग मारे गए।
विज्ञापन
इन आतंकी हमलों को 21 वर्ष पूरे होने के बाद भी मोहम्मद और इन हमलों के चार अन्य आरोपी ग्वांतानामो बे में अमेरिकी हिरासत केंद्र में हैं। उनकी नियोजित सुनवाई एक सैन्य न्यायाधिकरण के समक्ष बार-बार स्थगित हो रही है। इस संबंध में ताजा झटका तब लगा, जब न्यायिक सुनवाई से पहले होने वाली सुनवाई गत माह रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
‘वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ पर 9/11 हमले में 25 वर्षीय बेटी एंड्रिया को खोने वाले गॉर्डन हाबरमैन ने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या होने वाला है। वह निजी रूप से कार्रवाई देखने अपने विस्कॉन्सिन स्थित घर से ग्वांतानामो तक चार बार जा चुके हैं लेकिन निराश हैं।
विज्ञापन
सच्चाई जानना चाहता हूं कि क्या हुआ था
बेटी को खोने वाले हाबरमैन ने कहा, मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि अमेरिका को अंतत: सच्चाई पता चले कि क्या हुआ था और यह कैसे किया गया। मैं निजी रूप से यह सुनवाई देखना चाहता हूं। यदि मोहम्मद को दोषी करार दिया जाता है, तो उसे मृत्युदंड मिल सकता है।