फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Massive fire breaks out at Coptic church in Egypt more than 40 killed

Egypt: मिस्र में कॉप्टिक चर्च में लगी भीषण आग, 41 लोगों की मौत, 55 घायल

Mon, 15 Aug 2022 05:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काहिरा।
एजेंसी, काहिरा। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 Aug 2022 05:32 AM IST
सार

घटना के समय सैकड़ों लोग चर्च में मौजूद थे। आग लगने पर वहां भगदड़ मच गई, जिसकी वजह से कई अन्य लोग भी आग की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Massive fire breaks out at Coptic church in Egypt more than 40 killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मिस्र की राजधानी काहिरा के कॉप्टिक चर्च में लगी आग में झुलसने से 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 55 घायल हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घटना इम्बाबा इलाके में बने अबू सेफीन चर्च की है। यह घनी आबादी के बीच बना है। पुलिस के मुताबिक, आग के असल कारण का फिलहाल पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जांच के मुताबिक मामला शार्ट-सर्किट का हो सकता है।

विज्ञापन


घटना के समय सैकड़ों लोग चर्च में मौजूद थे। आग लगने पर वहां भगदड़ मच गई, जिसकी वजह से कई अन्य लोग भी आग की चपेट में आ गए। घटना पर पूरे देश में दुख व्यक्त किया जा रहा है। राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी ने कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तावड्रोस द्वितीय से फोन पर बात की और संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने फेसबुक पर लिखा, ‘मैं दुखद दुर्घटना के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। सभी संबंधित एजेंसियों और संस्थानों को जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ितों को राहत पहुंचाई जा सके। मुस्लिम बहुल देश मिस्र में करीब एक करोड़ ईसाई आबादी भी है। यहां रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय अक्सर भेदभाव की शिकायत करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed