{"_id":"60cff5cde49023792003a1e0","slug":"massive-fire-break-out-in-steel-factory-in-nepal-two-indian-workers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में दो भारतीय श्रमिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल : स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में दो भारतीय श्रमिकों की मौत
Mon, 21 Jun 2021 07:43 AM IST
प्रशांत कुमार
पीटीआई, काठमांडो
पीटीआई, काठमांडो
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 21 Jun 2021 07:43 AM IST
सार
नेपाल में एक स्टील फैक्ट्री में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब वहां आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि फैक्ट्री के आसपास स्थित घरों में भी फैल गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने की कोशिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के बारा जिले में एक स्टील फैक्ट्री में आग लगने से दो भारतीय श्रमिकों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रदीप गोध (40) और रामनाथ महतो (45) के रूप में हुई, दोनों बिहार के रहने वाले हैं। जगदमसा स्टील्स फैक्ट्री में आग की घटना 19 जून की शाम फर्नेस ऑयल टैंक में विस्फोट के बाद हुई। बताया जा रहा है कि ऑयल टैंक जैसे ही फैक्ट्री के भीतर आई कि अचानक उसमें आग लग गई। जब वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई।
श्रमिक संघ सचिव दीपक कार्की ने बताया, जब टैंक फटा, तब ये कर्मचारी उसकी सफाई कर रहे थे। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में आग लग गई। हादसे में तीन अन्य लोग झुलस गए और उनका तराई सिमारा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
श्रमिक संघ सचिव दीपक कार्की ने बताया, जब टैंक फटा, तब ये कर्मचारी उसकी सफाई कर रहे थे। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में आग लग गई। हादसे में तीन अन्य लोग झुलस गए और उनका तराई सिमारा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन