फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Saskatchewan Stabbing Like Incidents Happened Many Times Know Worst Stabbing in History

कनाडा में चाकूबाजी: दुनिया के लिए पहली नहीं है यह घटना, जानें इससे पहले कब-कब हुई ऐसी ही घटनाएं

Mon, 05 Sep 2022 09:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Sep 2022 09:40 AM IST
सार

अमेरिका में गन कल्चर की तरह कई ऐसे देश हैं, जहां चाकूबाजी अब आम बात बन चुकी है। वहां की सरकारों के लिए यह बड़ी समस्या भी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ऐसी घटनाओं में सबसे आगे है।

विज्ञापन
Canada Saskatchewan Stabbing Like Incidents Happened Many Times Know Worst Stabbing in History
चाकू से हमला

विस्तार

कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में चाकूबाजी की घटना ने एक बार फिर से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां दो समुदायों के बीच आपसी विवाद के बाद 10 लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात में 15 लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन

Canada Saskatchewan Stabbing Like Incidents Happened Many Times Know Worst Stabbing in History
सांकेतिक तस्वीर

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब चाकूबाजी की इतनी बड़ी घटना सामने आई है। अमेरिका में गन कल्चर की तरह कई ऐसे देश हैं, जहां चाकूबाजी अब आम बात बन चुकी है। वहां की सरकारों के लिए यह बड़ी समस्या भी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ऐसी घटनाओं में सबसे आगे है। आइए जानते हैं चाकूबाजी की उन वारदातों के बारे में, जिन्होंने दुनिया को दहला कर रख दिया...

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 कन्मिंग हमला

Canada Saskatchewan Stabbing Like Incidents Happened Many Times Know Worst Stabbing in History
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ABC 7

एक मार्च 2014 को चीन के यूनान प्रांत की राजधानी कन्मिंग में हुए इस हत्याकांड ने सभी को दहला कर रख दिया था। यहां के एक रेलवे स्टेशन पर महिला व पुरुष के आठ लोगों के समूह ने भीड़ पर हमला कर दिया। इस घटना में 31 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 141 लोग घायल हुए थे। हमलावरों ने एक ही तरह के काले कपड़े पहने हुए थे। 

विज्ञापन

2016 सागामिहारा हमला

Canada Saskatchewan Stabbing Like Incidents Happened Many Times Know Worst Stabbing in History
knife चाकू - फोटो : फाइल फोटो

26 जुलाई, 2016 में जापान के टोक्यो में सागामिहारा में हुई इस चाकूबाजी में 19 लोगों की हत्या कर दी गई थी। यहां विकलांग लोगों के लिए बनाए गए एक सेंटर पर हमला किया गया था। इस वारदात में 26 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद हमलावर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। 

2017 लंदन ब्रिज हमला 

Canada Saskatchewan Stabbing Like Incidents Happened Many Times Know Worst Stabbing in History
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

3 जून 2017 को लंदन में रात 10 बजे के आसपास हुए इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी और 48 अन्य लोग घायल हो गए। घटना के दौरान पुलिस बल के पांच सदस्य भी घायल हो गए थे। इस वारदात में तीन हमलावरों को पकड़ा गया था। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने 46 राउंड फायर किए थे।

सलमान रुश्दी पर भी हुआ था हमला 

Canada Saskatchewan Stabbing Like Incidents Happened Many Times Know Worst Stabbing in History
सलमान रुश्दी पर हमला - फोटो : Social Media

जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी पर भी न्यूयॉर्क में इसी तरह का हमला हुआ था। हमलावर ने उन पर 20 सेकंड में कई वार किए थे। इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। हमलावर की पहचान हादी मतार के रूप में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed