{"_id":"65ea3599dc75ddab4e093c15","slug":"mass-stabbing-in-ottawa-canada-world-news-in-hindi-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada Stabbing: कनाडा में छात्र ने परिवार के लोगों पर चाकू से किया हमला, छह की मौत, श्रीलंका के मूल निवासी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada Stabbing: कनाडा में छात्र ने परिवार के लोगों पर चाकू से किया हमला, छह की मौत, श्रीलंका के मूल निवासी
Fri, 08 Mar 2024 04:07 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 08 Mar 2024 04:07 AM IST
सार
ओटावा के पुलिस प्रमुख ने कहा कि मृतक श्रीलंकाई नागरिक हैं जो हाल ही में कनाडा आए थे। आरोपी ने धारदार हथियार से लोगों पर हमला किया, जिसकी पहचान फेब्रियो डी-ज़ोयसा के रूप में की गई थी।
विज्ञापन
Canada Stabbing
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कनाडा की राजधानी ओटावा में चाकूबाजी की घटना में छह लोग मारे गए। ओटावा पुलिस ने श्रीलंका के 19 वर्षीय छात्र को अपने साथ रहने वाले छह लोगों की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मृतकों में श्रीलंकाई परिवार के चार बच्चे भी शामिल हैं।
ओटावा के पुलिस प्रमुख एरिक स्टब्स ने कहा कि आरोपी ने धारदार हथियार से लोगों पर हमला किया, जिसकी पहचान फेब्रियो डी-ज़ोयसा के रूप में की गई थी। उस पर फर्स्ट-डिग्री हत्या के छह मामले और हत्या के प्रयास का एक आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक श्रीलंकाई नागरिक हैं जो हाल ही में कनाडा आए थे। इनमें 35 साल की मां, सात साल का बेटा, चार साल की बेटी, दो साल की बेटी और ढाई महीने की बच्ची भी शामिल है। साथ ही 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है, जो परिवार का परिचित था।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटना के बाद बच्चों का पिता घर से बाहर आकर लोगों से 911 पर कॉल करने के लिए चिल्ला रहा था। पति को भी गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्दोष लोगों पर हिंसा का संवेदनहीन कृत्य है। ओटावा में श्रीलंकाई उच्चायोग ने कहा कि पीड़ित परिवार श्रीलंका का रहने वाला है। पिता बच गए, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चों की मौत हो गई। उच्चायोग ने कहा कि वह कोलंबो में पीड़ितों के रिश्तेदारों के संपर्क में है।