फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Masood Azhar writes column and said false news was being spread about the losses incurred by JeM

पाकिस्तान का झूठ फिर हुआ बेनकाब, मसूद ने ब्लॉग में दिया जिंदा होने का सबूत

Sat, 16 Mar 2019 08:51 AM IST
Prabudhh Jain वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Prabudhh Jain Updated Sat, 16 Mar 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Masood Azhar writes column and said false news was being spread about the losses incurred by JeM
आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान का असली चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर ने खुद उसकी पोल खोल दी है। 

विज्ञापन


आतंकी मसूद अजहर का कहना है कि जेईएम को हुए कथित नुकसान और उसके स्वास्थ्य को लेकर फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं और यह सभी झूठी हैं। इसे लेकर उसने एक ब्लॉग लिखा है। जिसमें उसने अपने जिंदा होने की बात कही है। अगर उसका यह लेख सच है तो इससे पाकिस्तानी सेना के उस दावे की हवा निकल जाती है जिसमें उन्होंने कहा था कि जैश या मसूद अजहर का पाकिस्तान में कोई अस्तित्व नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि आतंकी मसूद ने जेईएम के साप्ताहिक अखबार अल-कलाम में अपने उपनाम सादी के तहत एक लेख लिखा। जिसमें दावा किया गया है कि वो स्वस्थ है और भारतीय वायुसेना के हमले का उस पर कोई असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात हम दावे के साथ नहीं कह सकते हैं कि अजहर ने इस लेख को लिखा है लेकिन अल-कलाम को जैश-ए-मोहम्मद का मुखपत्र माना जाना जाता है। अजहर ने अपनी सेहत के बारे में लिखा कि यह एक ऐसा विषय है जिसपर वह बात करने का इच्छुक नहीं है लेकिन उसके खिलाफ चल रहे प्रोपागैंडा की वजह से उसे इसके बारे में बात करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उसका दावा है कि वह स्वस्थ है। 


आतंकी सरगना ने कहा, "मैं पूरी तरह से ठीक हूं। मेरी किडनी और लीवर पूरी तरह से ठीक हैं।" उसका कहना है कि वह पिछले 17 सालों से कभी अस्पताल नहीं गया और उसने कई सालों से किसी डॉक्टर से संपर्क नहीं किया है। उसका कहना है कि कुरान प्रेरित आहार ने उसे उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों के चंगुल से मुक्त रखा है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मुखिया ने कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है और खाली समय में तीरंदाजी का अभ्यास करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed