फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maryam summoned by court in fake trust deed case

अदालत ने मरियम शरीफ को जारी किया समन, यह है मामला

Wed, 10 Jul 2019 11:51 AM IST
‌डिंपल अलवधी वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 10 Jul 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Maryam summoned by  court in fake trust deed case

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ को भ्रष्टाचार निरोधी एक अदालत ने समन जारी कर 19 जनवरी को पेश होने को कहा है। मरियम पर हाई-प्रोफाइल एवेनफिल्ड अपार्टमेंट मामले में कथित रूप से एक फर्जी सौदे के दस्तावेज जमा करने का आरोप है। 

विज्ञापन

यह है मामला 

बता दें कि पनामा पेपर्स कांड में शरीफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पिछले वर्ष एवेनफिल्ड अपार्टमेंट सहित तीन मामले दर्ज किए थे। यह मामला लंदन स्थित एवेनफिल्ड अपार्टमेंट के शरीफ परिवार के मलिकाना हक से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार, जज मोहम्मद बशीर ने नोटिस जारी कर 45 वर्षीय मरियम को 19 जुलाई से पहले अदालत में पेश होने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल की सजा काट रहे हैं नवाज शरीफ 

बता दें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लाहौर की कोट लखपत जेल में 24 दिसंबर, 2018 से सात साल की जेल की सजा काट रहे हैं। उन्हें अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में दोषी पाया गया है। पनामा पेपर्स मामले में शीर्ष अदालत के 28 जुलाई, 2017 के आदेश के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामले दर्ज किए गए थे। लाहौर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मरियम ने कहा था कि उनके पिता की पूरी न्यायिक प्रक्रिया ठीक नहीं रही। शरीफ और उनका परिवार इन आरोपों को खारिज करता रहा है और इन्हें महज राजनीतिक रूप से प्ररित बताता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed