फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maryam Nawaz, Reham Khan and Bushra Bibi, three most talked about women of Pakistan amid Imran Khan's political crisis

पाकिस्तान : मरियम से लेकर रेहम तक, जानिए इमरान पर आए संकट में क्यों हो रही इन तीन महिलाओं की चर्चा

Sat, 02 Apr 2022 02:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 02 Apr 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच तीन महिलाओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इसमें दो महिलाएं तो इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं तो तीसरी सरकार बचाने के लिए जिंदा मुर्गे जलवा रही हैं। 
loader
Maryam Nawaz, Reham Khan and Bushra Bibi, three most talked about women of Pakistan amid Imran Khan's political crisis
पाक संकट का महिला फैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की सियासत इस समय जिस दौर से गुजर रही है, उसमें कोई चमत्कार ही इमरान खान की कुर्सी बचा सकता है। हालांकि, इस सियासत के बीच पाकिस्तान में तीन महिलाओं के नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसमें दो तो सीधे तौर पर इमरान खान के खिलाफ आग उगलने का काम कर रही हैं। 



अगर इमरान खान रविवार को सत्ता से बेदखल किए जाते हैं और उनका राजनीतिक करियर यहीं पर खत्म होता है तो इसमें इन दो महिलाओं के नाम जरूर सामने आएंगे। वहीं तीसरी सबसे चर्चित महिला अपनी रहस्यमयी दुनिया की वजह से सुर्खियों में है। आइए जानते हैं पाकिस्तान की सियासत में ये तीन कौन सी औरते हैं, जो सियासी संकट के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं...

मरियम नवाज 
2018 के बाद से पाकिस्तान की सियासत में विपक्ष के नेताओं में सबसे मुखर मरियम ही हैं। भले ही शहबाज शरीफ विपक्ष के चेहरे के रूप में दिखाई देते रहे हों, लेकिन वो मरियम ही हैं जिन्होंने इमरान सरकार को इस स्थिति में ला दिया है कि, आज सरकार गिरने की नौबत आ गई है। वह लगातार रैलियों और अपने भाषणों में इमरान खान को घेरती रही हैं। मरियम के राजनीतिक जीवन की बात करें तो वह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं। वह पाकिस्तान के विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 2012 में राजनीति में उनके कदम रखने के बाद पिता नवाज शरीफ के चुनावी कैंपेन की बागडोर संभाली। इसके बाद ही 2013 में नवाज शरीफ की पार्टी को जीत मिली थी यूथ विंग की कमान भी मरियम ने ही संभाली। हालांकि, उनके पिता नवाज शरीफ के राजनीति से अलग होने के बाद से पार्टी का नेतृत्व मरियम ही कर रही हैं। 

रेहम खान 
पाकिस्तान की सियासत में रेहम खान वह चेहरा हैं, जो इमरान खान की निजी जिंदगी के काले कारनामों को लगातार दुनिया के सामने लाती रही हैं। इमरान खान की पूर्व पत्नी रह चुकीं रेहम लगातार इमरान खान के खिलाफ हमलावर हैं। वह इमरान को एक नाकामयाब इंसान तक कह चुकी हैं। अगर देखा जाए तो रेहम ने अब तक इमरान पर जो-जो आरोप लगाए हैं, वह आज सच होते दिखाई दे रहे हैं। हालिया सियासी संकट के बीच रेहम खान ने कहा है कि, इमरान खान के पास सबकुछ है, लेकिन इस आदमी के पास अक्ल नहीं है। उन्होंने कहा कि आप जब पीएम नहीं थे तब पाकिस्तान महान था। रेहम खान और इमरान खान का 2015 में तलाक हो गया था। 

बुशरा बीबी
सियासी संकट के बीच पाकिस्तान में तीसरी सबसे चर्चित महिला हैं बुशरा बीबी। इमरान खान की पत्नी बुशरा जितना चर्चित हैं, उतना ही रहस्यमयी भी। इनका जन्म मध्य पंजाब के एक रूढ़िवादी, राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार में हुआ था। वह वट्टू कबीले से संबंधित हैं, जिनमें से मानेका एक उप-कबीले हैं। वह लाहौर से 250 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित पाकपट्टन शहर से ताल्लुकात रखती हैं। यह शहर बाबा फरीद के तीर्थस्थल के रूप में जाना जाता है, जिनके वह और इमरान खान दोनों आध्यात्मिक अनुयायी हैं, और यहीं पर दोनों पहली बार मिले भी थे। बुशरा बीबी खुद को पीर बताती हैं और कहा जाता है कि इमरान खान उनसे सलाह लेकर ही कोई कदम उठाते हैं। पाक मीडिया रिपोर्ट में कुछ लोगों के हवाले से कहा गया है कि बुशरा के पास दो जिन्न हैं। उनके जरिए वह काला जादू कर अपनी इच्छापूर्ति कराती है। इन जिन्नों को वह पका हुआ मांस खिलाती है। बुशरा का इमरान और उनकी पार्टी पीटीआई पर खासा प्रभाव है। विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ की मानें तो इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी संकट टालने के लिए काला जादू कर रही हैं। जिंदा मुर्गे जलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed