फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Married only few minute ago US newlyweds killed in road crash in front of family

शादी के चंद मिनट बाद सड़क हादसे में प्रेमी जोड़े की मौत, मां-बहन की आंखों के सामने हुआ भयावह मंजर

Mon, 26 Aug 2019 04:59 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 04:59 AM IST
सार

  • दोनों हाई स्कूल के दिनों से ही एक दूसरे से प्रेम करते थे
  • जिंदगी भर साथ निभाने का वादा कर शादी के बंधन में बंधे थे
  • शादी के चंद मिनटों बाद ही सड़क हादसे में चली गई जान

विज्ञापन
Married only few minute ago US newlyweds killed in road crash in front of family
US Newly Married death in Road Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास में शादी के कुछ मिनट बाद ही नवविवाहित जोड़ा एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। शादी पूरी होने के बाद पति-पत्नी कोर्ट हाउस से बाहर निकले और रास्ते में सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। दोनों हाई स्कूल के दिनों से ही एक दूसरे से प्रेम करते थे। 

विज्ञापन


ऑरेंज पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि शादी के बाद दोनों पार्किंग से अपनी कार निकालकर हाईवे पर आ रहे थे, तभी उनकी कार एक पिक-अप ट्रक से टकरा गई। नवविवाहित जोड़े की कार के पीछे दूल्हे की मां और बहन भी थे, जिन्होंने अपनी आंखों के सामने यह भयावह मंजर देखा। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, 19 वर्षीय हार्ले मोर्गन और 20 वर्षीय रिहाना बूड्राक्स स्कूली दिनों से ही एक-दूसरे से प्रेम करते थे और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा कर शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शादी के चंद मिनटों के बाद ही ऑरेंज टाउन में सड़क हादसे में दोनों की जान चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैंने अपने बच्चों को मरते हुए देखा, मेरे हाथों पर बेटे का खून लगा है'

हार्ले मोर्गन की मां केनिया मोर्गन ने बताया कि दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए बहुत उत्साहित थे। उनकी शादी कोर्ट हाउस में हुई और परिवार और दोस्तों के लिए क्रिसमस वेडिंग की योजना बना रहे थे।

केनिया ने कहा कि मैंने अपने बच्चे को मरते हुए देखा। मेरे हाथों पर अभी भी मेरे बेटे का खून लगा हुआ है, मैं उसे कार से बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। ये भयावह मंजर मुझे जिंदगी भर बेचैन करता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed