फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Marco Rubio says US helped broker ceasefire deal between Cambodia and Thailand

US: रुबियो बोले- कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्धविराम समझौते में US ने की मध्यस्थता, मलेशियाई PM को धन्यवाद दिया

Fri, 08 Aug 2025 04:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 04:13 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्धविराम समझौते में अमेरिका ने मध्यस्थता करने में मदद की है। उन्होंने कहा कि हम शांति प्रक्रिया की मेजबानी करने के लिए मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के नेतृत्व के लिए आभारी हैं। 

विज्ञापन
Marco Rubio says US helped broker ceasefire deal between Cambodia and Thailand
मार्को रुबियो, विदेश मंत्री, अमेरिका - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि अमेरिका ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्धविराम समझौता में मध्यस्थता करने में मदद की है। इस दौरान उन्होंने शांति प्रक्रिया की मेजबानी के लिए मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री रुबियो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'अमेरिका ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्धविराम समझौते में मध्यस्थता करने में मदद की है। हम मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के नेतृत्व और युद्धविराम प्रक्रिया की मेजबानी के लिए उनके आभारी हैं। हम इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मलेशिया, आसियान और दोनों देशों का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नई विश्व व्यवस्था की कवायद: डोभाल की शोइगु के साथ दोस्ती वक्त की कसौटी पर खरी, गहरे संबंधों को देते हैं महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन


कुआलालंपुर में हुई युद्धविराम वार्ता 
युद्धविराम वार्ता मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुई, जहां थाईलैंड और कंबोडिया के अधिकारी चार दिवसीय सामान्य सीमा समिति की बैठक के लिए इकट्ठा हुए। यह बैठक सोमवार से शुरू होकर बृहस्पतिवार शाम को खत्म हुई। बैठक के अंतिम सत्र में थाई उप रक्षा मंत्री नत्थाफोन नाकपनित और कंबोडियाई रक्षा मंत्री टी सेइहा शामिल हुए। वार्ता में मलेशिया, चीन और अमेरिका के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। 

हम चाहते हैं युद्धविराम कायम रहे: कागन
मलेशिया में अमेरिकी राजदूत एडगार्ड डी. कागन ने भी एक्स पर एक संदेश साझा किया, जिसमें शांति समझौते के लिए अमेरिका का मजबूत समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'हम चाहते हैं कि यह युद्धविराम कायम रहे। हम थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक स्थायी शांति चाहते हैं। कुआलालंपुर में आज की सामान्य सीमा समिति की बैठक सही दिशा में एक और कदम था।' 


ये भी पढ़ें: Russia: राष्ट्रपति पुतिन बोले- अगले हफ्ते ट्रंप से मिलने की उम्मीद, US यूक्रेन शांति समझौते के लिए बना रहा दबाव

गुटेरेस ने भी युद्धविराम समझौते का स्वागत किया
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौते का स्वागत किया। उन्होंने मौजूदा शत्रुता को समाप्त करने और तनाव कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

24 जुलाई को दोनों देशों के बीच शुरू हुआ था सीमा संघर्ष 
कंबोडिया और थाईलैंड के बीच पांच दिनों तक चला भीषण सीमा संघर्ष 24 जुलाई को शुरू हुआ था। मलेशिया ने 28 जुलाई को मध्यस्थता करके युद्धविराम कराया था। रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा तब शुरू हुई, जब कंबोडियाई सैनिकों ने कथित तौर पर थाईलैंड के नागरिक इलाकों में तोपखाने और रॉकेट दागे, जिसके जवाब में थाईलैंड ने हवाई हमले किए। हालांकि अब तक युद्धविराम कायम है, दोनों देशों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed