फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many people died after their boat capsized while crossing the English Channel

UK: इंग्लिश चैनल पार करते वक्त नाव पलटने से आठ लोगों की मौत; फ्रांस से ब्रिटेन में घुसने की कर रहे थे कोशिश

Sun, 15 Sep 2024 03:00 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Sun, 15 Sep 2024 03:00 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि दो सप्ताह पहले भी प्रवासियों को उत्तरी फ्रांस से लेकर ब्रिटेन जा रही एक नाव इंग्लिश चैनल में पलट गई थी। इस हादसे में नाव सवार 13 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Many people died after their boat capsized while crossing the English Channel
इंग्लिश चैनल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी फ्रांस से ब्रिटेन में घुसने की कोशिश करते समय इंग्लिश चैनल पार करते वक्त नाव पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई। फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक जानकारी मिलने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। जबकि हादसे में बचे लोगों को फ्रांस के एम्बलेट्यूज के खेल हॉल में रखा गया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दो सप्ताह पहले भी प्रवासियों को उत्तरी फ्रांस से लेकर ब्रिटेन जा रही एक नाव इंग्लिश चैनल में पलट गई थी। इस हादसे में नाव सवार 13 लोगों की मौत हो गई थी। चैनल के अधिकारियों ने बताया कि फ्रांसीसी तटरक्षक और नौसेना के जहाजों ने पास-डी कैलाइस क्षेत्र से 200 लोगों को बचाया है। शनिवार को फ्रांस से 18 बार ब्रिटेन के लिए नावें रवाना हुईं। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस साल फ्रांस से ब्रिटेन में प्रवेश करने के लिए इंग्लिश चैनल पार करने के प्रयास में 43 प्रवासियों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लापता हो गए हैं। इससे पहले जुलाई में नाव पलटने से चार, अप्रैल में एक बच्चे समेत पांच और जनवरी में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लिश चैनल से घुसपैठ पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहा ब्रिटेन
ब्रिटेन इंग्लिश चैनल के जरिये घुसपैठ पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है। ब्रिटेन के गृह सचिव यवेट कूपर ने कहा था कि 100 नए खुफिया अधिकारी राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) में तैनात किए जाएंगे। एनसीए वर्तमान में लोगों की तस्करी में शामिल बड़े नेटवर्क को तलाश रहा है। इसके लिए एनसीए द्वारा लगभग 70 जांच अभियान चल रहे हैं। बताया गया है कि ये नेटवर्क इंग्लिश चैनल क्रॉसिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। एनसीए के लिए ऐसे संगठिक अपराध से निपटना सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्मॉल बोट्स ऑपरेशनल कमांड (एसबीओसी) के अंतर्राष्ट्रीय संचालन के उप निदेशक कैरोल हेगिनबॉटम ने भी कहा था कि यूके निगरानी और तकनीकी क्षमता के माध्यम से इंग्लिश चैनल के माध्यम से अवैध प्रवासी क्रॉसिंग को कम करने में सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed