फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   many people dead after Hurricane Beryl strikes Jamaica and 500 shifted to safe places

Jamaica: जमैका में आए बेरिल तूफान ने मचाया तांडव, कम से कम नौ की मौत; 500 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया

Thu, 04 Jul 2024 11:53 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जमैका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जमैका Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 Jul 2024 11:53 AM IST
सार

इस शक्तिशाली तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम नौ हो गई है। बाढ़ और खतरनाक हवाओं से प्रभावित हुए द्वीपों में संचार सेवाएं वापस सही होने पर मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
many people dead after Hurricane Beryl strikes Jamaica and 500 shifted to safe places
बेरिल तूफान ने जमकर तांडव मचाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैरेबियन देश जमैका में बुधवार दोपहर आए बेरिल तूफान ने जमकर तांडव मचाया। इस तूफान से आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए, छतें टूट गईं और बड़ी संख्या में खेत नष्ट हो गए। पिछले कुछ दिनों से छोटे कैरेबियाई द्वीपों में हालात काफी खराब हैं। 

विज्ञापन


इतने लोगों की मौत
इस शक्तिशाली तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम नौ हो गई है। बाढ़ और खतरनाक हवाओं से प्रभावित हुए द्वीपों में संचार सेवाएं वापस सही होने पर मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जमैका में बुधवार दोपहर को तूफान द्वीप के दक्षिणी तट से टकराया। उसके बाद चली तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को प्रभावित किया। बचावकर्मियों ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन


जमैका के टॉप हिल में रहने वाले 51 वर्षीय कैशियर अमॉय वेलिंगटन ने कहा, 'यह डरावना है। सब कुछ बर्बाद हो गया। मैं अपने घर में हूं, लेकिन डरा हुआ हूं। यह एक आपदा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्रों को खाली करने को कहा
प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने उन लोगों से जगह खाली करने को कहा, जो खतरे वाले क्षेत्रों में रहते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जमैका के 500 लोगों ने शेल्टर का सहारा लिया। उन्होंने आगे कहा, 'फिलहाल हमने सबसे बुरा दौर नहीं देखा है। आगे क्या हो सकता है नहीं पता। हम जितना भी मानवीय रूप से संभव है, उतना कर रहे हैं। बाकी भगवान के हाथों में हैं।'


जमैका की राजधानी किंग्स्टन और लोकप्रिय पर्यटक मोंटेगो बे में हवाई अड्डे पूरे दिन बंद रहे। 

सोमवार को ग्रेनेडा में मचाई थी तबाही
नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार बेरिल काफी शक्तिशाली तूफान है, जिसे कैटेगरी चार में रखा गया है। बेरिल की वजह से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसकी तूफानी लहरें कई देशों के लिए खतरा बन गई हैं। ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डंकन मिशेल का कहना है कि सोमवार को ये तूफान ग्रेनेडा के तट से टकराया था और आधे घंटे में इसने सबकुछ तबाह कर दिया। इस तूफान में तीन लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed