फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China News Heavy Rain in Xian Mountains Region Hit By Floods 21 Dead 6 Others Missing

China: शिआन में तेज बारिश बनी मुसीबत, पहाड़ी इलाके में आई बाढ़ और भूस्खलन से 21 की मौत; 6 अन्य लापता

Mon, 14 Aug 2023 09:07 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 14 Aug 2023 09:07 AM IST
सार

शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भारी बारिश, पहाड़ी इलाके में आई बाढ़ और भूस्खलन ने शिआन जिले के चांग के एक गांव को अपनी चपेट में ले लिया। आपदा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 210 पर दो घर और 21 हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
 

विज्ञापन
China News Heavy Rain in Xian Mountains Region Hit By Floods 21 Dead 6 Others Missing
वेइजिपिंग गांव में भूस्खलन के बाद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के शानक्सी प्रांत के शिआन क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण शुक्रवार शाम पहाड़ी इलाके में बाढ़ आ गई। साथ ही भूस्खलन भी हुआ, जिसके कारण रविवार शाम तक मरने वालों की संख्या 21 पहुंच गई। वहीं, छह अन्य लोग लापता हैं।

विज्ञापन


चांग के एक गांव को चपेट में लिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भारी बारिश, पहाड़ी इलाके में आई बाढ़ और भूस्खलन ने शिआन जिले के चांग के एक गांव को अपनी चपेट में ले लिया। आपदा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 210 पर दो घर और 21 हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन

900 घरों में बिजली नहीं
शिआन ब्यूरो ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट के हवाले से बताया गया कि आपदा ने तीन बिजली आपूर्ति बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। इससे 900 घरों में फिलहाल बिजली नहीं है। इस बीच, खोज, बचाव और आपदा राहत अभियान चलाने के लिए लाइफ डिटेक्टर, सैटेलाइट फोन, खोजी कुत्तों सहित उपकरणों की 1000 इकाइयों को तैनात किया गया है। शहर में एक ऑनसाइट कमांड सेंटर भी स्थापित किया। खोज, बचाव और आपदा राहत कार्यों को अंजाम देने के लिए 980 से अधिक कर्मियों के साथ अग्निशमन और पुलिस विभाग सहित 14 बचाव दल तैनात किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने लोगों को किया स्थानांतरित

रविवार शाम तक, 186 निवासियों को स्थानांतरित किया जा चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग 210 के तीन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त खंडों को बहाल कर दिया गया है। मामूली क्षतिग्रस्त 21 सड़क खंडों पर काम किया जा रहा है और 49 प्रभावित क्षेत्रों में संचार सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। इस बीच 855 घरों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

100 से अधिक कर्मी तैनात

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गांव में दो घर बह गए। इसके अलावा आसपास की सड़कें, पुल, बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए। शानक्सी में सशस्त्र पुलिस बल की शीआन टुकड़ी ने प्रभावित क्षेत्र में 100 से अधिक कर्मियों को तैनात किया। प्रभावित क्षेत्र में प्रारंभिक खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed